Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन में अस्सी वर्षीय वृद्ध ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका पाने वाले पहले व्यक्ति बने
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन में अस्सी वर्षीय वृद्ध ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका पाने वाले पहले व्यक्ति बने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ब्रिटेन के 82 वर्षीय सेवानिवृत्त मेंटेनेंस मैनेजर ब्रायन पिंकर कोविड-19 के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका लेने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बने. ऑक्सफोर्ड के चर्चिल अस्पताल में नर्स सैम फोस्टर से सोमवार को डायलिसिस के मरीज पिंकर ने 1300 बजे टीके की खुराक प्राप्त की.

    बीबीसी ने स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक के हवाले से कहा कि यह वायरस के खिलाफ ब्रिटेन की लड़ाई में एक ‘निर्णायक क्षण’ था, क्योंकि टीके संक्रमणों को रोकने में मदद करेंगे और प्रतिबंधों को हटाने की अनुमति देंगे. ब्रिटेन पहला देश है जिसने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी. इस टीके को 2-8 डिग्री सेल्सियस के सामान्य रेफ्रिजरेटर तापमान पर संग्रहित किया जा सकता है. इसे दूर-दराज के क्षेत्रों में संग्रहित करना और परिवहन करना भी आसान है.

    पिंकर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा,‘‘स्वास्थ्य कर्मचारी शानदार थे और मैं अब इस साल के अंत में अपनी पत्नी शर्ली के साथ अपनी शादी की 48वीं सालगिरह मनाने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं.’’ सोमवार को इस वैक्सिन के 25 लाख से अधिक डोज प्रयोग के लिए तैयार स्थिति में थे. ब्रिटेन ने दिसंबर के अंत में फाइजर-बायोएनटेक टीके को भी मंजूरी प्रदान की थी. इस टीके को काफी कम तापमान पर संग्रहित किया जाता है. रविवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में भारत बायोटेक के कोवाक्सिन के साथ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के लिए औपचारिक मंजूरी की भी घोषणा की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCovishield बनाने वाली कंपनी ने बताए कोरोना वैक्‍सीन के दाम, जानिये कितने रुपए खर्च करना होंगे
    Next Article अखिलेश का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान जरा भी ठीक नहीं: अपर्णा यादव

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.