लोगों की सजग भागीदारी से ही भ्रष्टाचार पर लगेगा रोक:डॉ कंचन आनंद राव
भ्रष्टाचार के प्रति लोगों में जागरूकता को निकली यूसिल ने निकली पदयात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा :भारत सरकार की संस्थान यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की जादूगोड़ा इकाई की ओर 27 _ 2 नवम्बर तक आयोजित केंद्रीय सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आज रविवार को समापन हो गया। इधर समापन के अंतिम दिन विजिलेंस जागरूकता पदयात्रा निकाली गई ।यह पदयात्रा ओर यूसिल कॉलोनी में भ्रमण के बाद समाप्त हो गई। जिसकी अगुवाई यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ कंचन आनंद राव ने की।इसके पूर्व उन्होंने हरि झंडी दिखाकर जागरूकता पद यात्रा को रवाना किया। सामरोह को संबोधित करते हुए कंपनी सीएमडी श्री कंचन आनंद राव ने कहा कि लोगो की सहभागिता से ही भ्रष्टाचार मुक्त समाज तैयार होगा। पदयात्रा के जरिए लोगों को जगाने का काम कंपनी कर रही है।इस मौके पर घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्रा ने जादूगोड़ा में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लोगो को शपथ दिलाई व यूसिल कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। इस मौके ओर यूसिल के सी एम डी डॉ कंचन आनंद राव, उनकी पत्नी शिल्पा राव,घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्रा मुसावनी ,अंचलाधिकारी पवन कुमार, डुमरिया बी डी ओ निलेश मुर्मू , यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, डिप्टी कमांडेन्ट रॉकी पी एस ( सी आई एस एफ) सी मैथीवनन, श्रीकांत , जादूगोड़ा खान प्रबंधक एम वी वी एस बाबू, अंजुर बारला, बी के मंडल, एम के साहू, नेहरू माझी, मुरली मनोहर राव, जितेंद्र सिंह, समेत स्कूली बच्चों , ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन काशी नाथ सिंह ने की।

