Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच अच्छी खबर, देश में 1 दिन में 63000 लोगों ने दी कोरोना को मात
    Breaking News राष्ट्रीय

    महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच अच्छी खबर, देश में 1 दिन में 63000 लोगों ने दी कोरोना को मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और एक दिन में करीब 70 हजार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात यह भी रही कि इसी अवधि में 63 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 69,878 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 29,75,701 हो गया। इसी दौरान 63,631 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 22,22,577 हो गई है। सक्रिय मामलों में 5302 की वृद्धि हुई है और इसकी संख्या 6,97,330 हो गई है।
    देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 55,794 हो गई। देश में सक्रिय मामले 23.43 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 74.69 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.87 प्रतिशत है।
    कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2073 बढ़कर 1,64,879 हो गयी तथा 339 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,698 हो गया। इस दौरान 11,7493 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,70,873 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

    आंध्रप्रदेश में मरीजों की संख्या 625 बढ़ने से सक्रिय मामले 87,803 हो गए। राज्य में अब तक 3092 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8827 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,44,045 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 917 बढ़ी है और यहां अब 83,082 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 93 बढ़कर 4522 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,76,942 लोग स्वस्थ हुए हैं।
    ALSO READ:महाराष्ट्र में 107 साल की महिला ने जीती कोरोना से जंग, 10 दिन में अस्पताल से लौटी घर
    तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 130 बढ़कर 53,413 हो गई हैं तथा 6340 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 3,07,677 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 726 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 47,785 हो गए हैं तथा इस महामारी से 2797
    लोगों की मौत हुई है जबकि 1,26,657 मरीज ठीक हुए हैं।

    बिहार में 1426 मरीज कम हुए हैं और अब यहां सक्रिय मामलों की संख्या 25,363 हो गई है। राज्य में 498 लोगों की मौत हुई है जबकि 91,552 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,804 सक्रिय मामले हैं तथा 2689 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,01,871 लोग स्वस्थ हुए हैं।
    तेलंगाना में कोरोना के 22,386 सक्रिय मामले हैं और 744 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 78,735 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 14,177 हैं तथा 2867 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 67,267
    लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले की तादाद में 155 की वृद्धि होने से यह संख्या 11,426 हो गई हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4270 हो गई है तथा अब तक 1,42,908 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।
    कोरोनामहामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 1185, पंजाब में 991, राजस्थान में 933, जम्मू-कश्मीर में 593, हरियाणा में 585, ओडिशा में 390, झारखंड में 297, असम में 227, केरल में 203, उत्तराखंड में 192, छत्तीसगढ़ में 180, पुड्डुचेरी में 143, गोवा में 135, त्रिपुरा में 70, चंडीगढ़ में 33, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 25, मणिपुर में 20 , लद्दाख में 19, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में कूड़ेदान में मिला नवजात
    Next Article रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सएप चैट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने की थी यह बात

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.