Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना, गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना, गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना, गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण
    लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है. साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा.

     

     

     

    कांग्रेस ने इन 5 योजनाओं का ऐलान किया

    1. महालक्ष्मी गारंटी- इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी.
    2. आधी आबादी-पूरा हक- इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा.
    3. शक्ति का सम्मान- इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा.
    4. अधिकार मैत्री- इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी.
    5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल- सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक होस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन होस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी.

     

     

     

    खडग़े बोले- हमारी गारंटी खोखले वादे नहीं होते

    खडग़े ने कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते.

    हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है. यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं.

     

     

     

    83 साल का हो गया हूं, कार्यकर्ता बोलेंगे तो चुनाव लड़ूंगा : खडग़े

    इससे पहले खडग़े ने मंगलवार को उन दावों को खारिज किया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लडऩे से कतरा रहे हैं. उन्होंने कहा- अगर कार्यकर्ता उनसे चुनाव लडऩे के लिए कहेंगे तो वह ऐसा कर सकते हैं. हालाँकि, उन्होंने संकेत दिया कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खडग़े ने कहा- यह गलत है कि हम पीछे हट रहे हैं. मैं 83 साल का हूं, आप (पत्रकार) 65 साल में रिटायर होते हैं, मैं तो 83 साल का हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Next Article हेमंत सोरेन का भाग्य फिर से चमकेगा बन्ना गुप्ता का राजयोग बन रहा है और बीजेपी करेगी देश में शासन : सरदार सुरेंद्र सिंह ज्योतिषाचार्य

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.