Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा बांगला भाषा को प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पुनर्स्थापित करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

     

     

    मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांगला भाषा की पढ़ाई में पाठ्यक्रम पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति हमारे पूर्व के वैभव को स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड में निवास करने वाले बांगली समुदाय के सर्वांगीण विकास तथा उत्थान हेतु किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय है।

     

     

     

    बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित

    मौके पर मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि झारखंड के सभी रेलवे जंक्शन, स्टेशन एवं ठहराव पर पूर्व की तरह नाम पट्टिका में बांगला लिपि का भी प्रयोग किए जाने की दिशा में राज्य सरकार सकारात्मक पहल करे तथा रांची स्थित कोकर से शुरू होकर बहूबाजार तक बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर का नामांकन नेताजी सुभाष चंद्र बोस फ्लाईओवर के रूप में अंकित किए जाने का अनुरोध किया।

     

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास के लिए उनकी सरकार कृत संकल्पित है। मौके पर मुख्यमंत्री ने बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: नायब सैनी सरकार ने हासिल किया बहुमत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से दिया इस्तीफा
    Next Article कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना, गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.