Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिस्टुपुर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 25 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट चोर’ अभियान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिस्टुपुर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 25 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट चोर’ अभियान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिस्टुपुर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 25 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट चोर’ अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर (बिस्टुपुर): पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस की प्रथम जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

     

    बैठक में निर्णय लिया गया कि “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान 25 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। साथ ही, घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोमेन सोरेन को विजयी बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई।

     

    कार्यक्रम में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बर्मामाइंस निवासी किशोर प्रभात ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

     

    इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला महासचिव चिन्ना राव, विश्वजीत जेना, रजनीश सिंह, अविनाश सिंह, तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

    25 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट चोर’ अभियान बिस्टुपुर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा की तैयारियों का आगाज़: उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article दीपावली में मिट्टी की खुशबू: स्वदेशी दिए और घरौंदे से सजेगा जमशेदपुर, कुम्हारों के खिले चेहरे

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.