जेपी की पुण्यतिथि पर सम्मेलन आज
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पोटका के पर्यावरण चेतना केंद्र, बड़ा सींगदी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लोक समिति, जमशेदपुर की ओर से किया जा रहा है। सम्मेलन में लोक समिति का पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन भी आयोजित होगा।
पर्यावरण चेतना केंद्र के संचालक सिद्धेश्वर सरदार ने बताया कि कार्यक्रम में लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा सतीश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद भी सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया जाएगा।
सिद्धेश्वर सरदार ने बताया कि सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

