Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी ने किया मेदांता अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्धाटन, बोले- जरूरतमंद के इलाज के लिए पैसे की कमी नहीं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी ने किया मेदांता अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्धाटन, बोले- जरूरतमंद के इलाज के लिए पैसे की कमी नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीएम योगी ने किया मेदांता अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्धाटन, बोले- जरूरतमंद के इलाज के लिए पैसे की कमी नहीं
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार के पास जरूरतमंद का इलाज कराने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मेदांता अस्पताल में कैंसर यूनिट के उद्धाटन के मौके पर उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार कैंसर पीड़ित हो या कोई अन्य जरूरतमंद के इलाज के लिए विभिन्न स्कीम चला रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत या फिर मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से इलाज के लिए पैसे दिये जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के जरूरतमंद को इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध करा रही है ताकि उपचार के अभाव में किसी की मौत न हो। वहीं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है।

     

     

    लखनऊ में आसपास के देशों और अन्य राज्यों से मरीज इलाज कराने आते: सीएम योगी
    योगी ने कहा कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के देशों और अन्य राज्यों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में उन्हे अच्छे इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए मेदांता हॉस्पिटल ने अपने स्थापना काल से ही इलाज के आठ स्टैंडडर् बनाए, जिसे लेकर वह निरंतर आगे बढ़ रहा है। मेदांता लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए अब उन कैंसर पेशेंट का इलाज करेगा जो लंबे समय से इसकी डिमांड कर रहे थे। इसमें खासतौर पर वेरियन एज रेडियोथेरेपी मशीन है, जो रेडिएशन के साइड इफेक्ट को कम करने में मदद करती है। इसकी स्थापना से कैंसर के पेशेंट को मुंबई या दिल्ली जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

     

     


    पिछले 3 वर्षों में इस यूनिट का 21000 से अधिक पेशेंट उठा चुके हैं लाभ: सीएम योगी
    कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी में टाटा कैंसर इंस्टिट्यूट की यूनिट स्थापित करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में इस यूनिट का 21000 से अधिक पेशेंट लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर लखनऊ में कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना की है, लेकिन कॉरपोरेट क्षेत्र में भी इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए उन्हे आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि और विधायक भी अपनी निधि से पेशेंट के इलाज के लिए 20 से 25 लाख रुपए सालाना सहायता दे सकते हैं। आज इलाज के लिए पैसे की कमी नहीं है, लेकिन क्वालिटी हेल्थ सर्विसेज जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के विधि और न्याय मंत्री से मिले राजेश शुक्ल , झारखंड स्टेट बार कौंसिल का प्रतिनिधमंडल भी विधि मंत्री से मिला, सौपा ज्ञापन
    Next Article मणिपुर: उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी का फूंका घर, परिवार को भी प्रताड़ित किया

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.