Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं सीएम संगमा, भाजपा दे सकती है समर्थन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं सीएम संगमा, भाजपा दे सकती है समर्थन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सकते हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सत्तारूढ़ एनपीपी के अध्यक्ष संगमा शुक्रवार सुबह 11:30 बजे राजभवन जाएंगे और विधानसभा चुनाव परिणामों से अवगत कराने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने कहा, एनपीपी और अन्य सहयोगी दलों के विधायक भी उनके साथ जाएंगे। वे अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) गुरुवार को राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसने 27 फरवरी को हुए 59 निर्वाचन क्षेत्रों में से 26 सीटों पर जीत हासिल की।

     

     

     

    एनपीपी 60 सदस्यीय विधानसभा में 31 के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि संगमा ने नई सरकार बनाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन मांगा है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, जो संगमा सरकार में NPP की सहयोगी थी, 11 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करके दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। उसने 2018 के चुनावों में केवल छह सीटें जीती थीं। कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने पांच-पांच सीटें जीतीं। नवगठित वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) ने चार सीटें जीतीं, जबकि हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने दो-दो सीटें जीतीं। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी विजयी हुए।कांग्रेस ने मेघालय की एनपीपी द्वारा राज्य में

     

     

     

     

    अगली सरकार बनाने के लिए अपनी पूर्ववर्ती सहयोगी भाजपा का समर्थन मांगने को विरोधाभास बताया। माइलीम विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले कांग्रेस विधायक रोनी वी लिंगदोह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि एनपीपी सबसे भ्रष्ट सरकार है। वह भाजपा के साथ कैसे काम कर सकते हैं? मतगणना के बाद हुई हिंसा को देखते हुए पश्चिम जयंतिया हिल्स जिला प्रशासन ने सहसनियांग गांव में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है ,न ही दिल से ; पीएम मोदी
    Next Article ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हराया, सवा 2 दिन में खत्म हुआ मैच

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.