Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हराया, सवा 2 दिन में खत्म हुआ मैच
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 9 विकेट से हराया, सवा 2 दिन में खत्म हुआ मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2023Updated:March 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से पराजित कर दिया. जीत के लिए रखे गए 76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन पहले सेशन में ही शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही. यह टेस्ट मैच सवा 2 दिन में ही खत्म हो गया. हार के बावजूद भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन की जरूरत थी. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास

     

     

    में ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ है जब किसी टीम ने इतने छोटे स्कोर का बचाव किया हो. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज बचाने की अपनी कोशिशों को जिंदा रखा है. शुरुआती दो मैच जीत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तो अपने पास ही रखी है. अगर ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच हार जाती तो वह सीरीज भी गंवा बैठती लेकिन अब उसके पास सीरीज में बराबरी करने का मौका है.

     

     

     

     

    भारतीय टीम की दूसरी पारी दूसरे दिन 163 रनों पर ढेर हो गई थी और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा भी कर दी गई थी. भारत ने अपनी पहली पारी में 109 रन बनाए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए थे और 88 रनों की बढ़त ले ली थी. इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी खत्म की जिसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का लक्ष्य दिया. ये लक्ष्य इस विकेट पर आसान नहीं कहा जा सकता क्योंकि ये विकेट स्पिनरों की मददगार है और ऐसे में भारत के पास तीन बेहतरीन स्पिनर हैं. रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के सामने भी हालांकि

     

     

     

     

    ऑस्ट्रेलिया का इस पर असर नहीं पड़ा और उसने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.भारत ने हालांकि तीसरे दिन के पहले ओवर में उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया था और लग रहा था कि ये ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगा, लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने फिर कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई. हेड 53 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाकर लौटे. वहीं लाबुशेन ने 58 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं सीएम संगमा, भाजपा दे सकती है समर्थन
    Next Article गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय” में जमशेदजी टाटाजी का 184वीं जयंती पालन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.