Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है ,न ही दिल से ; पीएम मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है ,न ही दिल से ; पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2023Updated:March 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्वोत्तर में मिली जीत पर दिल्ली में जश्न है. गुरुवार शाम प्रधानमंत्री मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है. अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर.

    पीएम मोदी ने कहा, यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है. चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता.

    हमारे कुछ शुभचिंतकों को ये है तकलीफ

    पीएम मोदी ने विरोधी पर हमले भी किए. उन्होंने कहा, हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि ईवीएम को गाली पडऩी शुरू हुई है या नहीं?

     

     

     

     

    पूर्वोत्तर की जनता को मेरा नमन

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है. आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है. मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी ने कहा, इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है. दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है. उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं.

     

     

     

     

    दुनिया के लिए संदेश हैं ये परिणाम

    पीएम ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था. अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था. इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है. अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं. आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं. आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं.

    कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को समझ रखा था एटीएम: नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने एटीएम समझ रखा था. पैसा कमाने पर जोर दिया जाता था. लेकिन अब पूर्वोत्तर में विकास हुआ है. अब यहां हिंसा नहीं, शांति है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजे. एन. टाटा के जयंती के अवसर पर ट्रक चलाकों के बीच बाटें लड्डू
    Next Article सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं सीएम संगमा, भाजपा दे सकती है समर्थन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.