Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली सेवा बिल पास होने पर CM केजरीवाल बोले- चोर दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाने की कोशिश
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली सेवा बिल पास होने पर CM केजरीवाल बोले- चोर दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाने की कोशिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली सेवा बिल पास होने पर CM केजरीवाल बोले- चोर दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाने की कोशिश
    राज्यसभा में दिल्ली से संबंधित विधेयक पारित होने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए “काला दिन” है और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पिछले दरवाजे से सत्ता “हथियाने” की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश के इतिहास में काला दिन है। सरकार को काम करने की कोई भी शक्ति नहीं है। साफ जाहिर है पीएम कह रहे हैं मैं सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं मानता हूं। दिल्ली सरकार के कर्मचारी की सारी पॉलिसी केंद्र सरकार बनाएगी। चोर दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाने की कोशिश पीएम बैठकर दिल्ली सरकार का कौन चपरासी क्या करेगा, देखेंगे। इनको इसलिए पीएम बनाया गया था। अरे आप केंद्र चलाओ न, दिल्ली में क्यों दखलंदाजी कर रहे हैं? इतना अहंकार ठीक नहीं है। मोदी जी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट दिया है।

     

     

    यह दिल्ली के लोगों के मताधिकार का अपमानः केजरीवाल
    केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह दिल्ली के लोगों के मताधिकार का “अपमान” है। संसद ने सोमवार को ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023′ विधेयक पारित कर दिया, जो दिल्ली सरकार में नौकरशाही पर केंद्र सरकार को नियंत्रण देता है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 131 और विरोध में 102 वोट पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक का बचाव करते हुए कहा कि प्रस्तावित विधान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करना है।

    केजरीवाल ने की पीएम मोदी और शाह की आलोचना
    केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक भी सीट नहीं देगी। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा उनके और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कामकाज का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है और इसलिए दिल्ली के लोगों पर ”अत्याचार” कर रही है। खुद को “दिल्ली का बेटा” बताते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि लोग उन्हें पसंद करते हैं।

     

     

     

    यह विधेयक देश के संघीय ढांचे के लिए खतरे की घंटीः पंजाब सीएम भगवंत मान
    वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह विधेयक देश के संघीय ढांचे के लिए “खतरे की घंटी” है। चंडीगढ़ में आप के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान ने कहा, ”आज राज्यसभा में लाया गया यह अध्यादेश (विधेयक) न केवल दिल्ली के लिए, बल्कि यह हमारे संघीय ढांचे के लिए भी खतरे की घंटी है।” उन्होंने कहा, ”लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा, हम करेंगे।” मान ने कहा,”यह अकेले दिल्ली या अरविंद केजरीवाल की लड़ाई नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों की लड़ाई है। देश के हितों से समझौता किये जाने का हम विरोध करेंगे। चाहे मणिपुर हो, या हरियाणा, जहां भी नफरत की राजनीति होगी, हम विरोध करेंगे।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर के आदिवासियों का दल शाह से करेगा मुलाकात, कर्फ्यू में दोपहर तक की ढी गई ढील
    Next Article राष्‍ट्र संवाद नजरिया : थाना प्रभारी भूषण कुमार का नशा व नशेडि़यों के खिलाफ अभियान चलाना ही विरोध का कारण

    Related Posts

    वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    April 18, 2026

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    April 18, 2026

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.