Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर के आदिवासियों का दल शाह से करेगा मुलाकात, कर्फ्यू में दोपहर तक की ढी गई ढील
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    मणिपुर के आदिवासियों का दल शाह से करेगा मुलाकात, कर्फ्यू में दोपहर तक की ढी गई ढील

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर के आदिवासियों का दल आज शाह से करेगा मुलाकात, कर्फ्यू में दोपहर तक की ढी गई ढील
    जातीय हिंसा से जुझ रहे मणिपुर के आदिवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा। उधर, मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में सोमवार तड़के पांच बजे से दोपहर तक कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि लोग दवाइयां और खाद्य सामग्री समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकें।

     

     

    शाह से मिलेगा ITLF का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
    इंडिजनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाह से मिलकर उनके समक्ष अपनी पांच प्रमुख मांगें उठाएगा। इसमें एक अलग राजनीतिक प्रशासन के साथ-साथ जातीय हिंसा में मारे गए कुकी समुदाय के लोगों के शव, जोकि इंफाल में पड़े हैं, उन्हें चूड़चंदपुर जिले में सामूहिक रूप से दफनाना आदि मांगें शामिल हैं।

    सोनिया गांधी ने मणिपुर के कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
    इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सोमवार को मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह समेत राज्य के अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए।

     

     

    मैतेई समुदाय की महिलाओं का असम राइफल्स के खिलाफ प्रदर्शन
    इस बीच मैतेयी समुदाय की महिलाओं के समूह ‘मीरा पैबिस’ ने सोमवार को इंफाल घाटी के जिलों में असम राइफल्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह समूह राज्य के हिंसाग्रस्त इलाकों से अ‌र्द्धसैन्य बल हटाए जाने की मांग कर रहा है।

    नौ अगस्त को रैली निकालेगी यूएनसी
    उधर, राज्य की प्रभावशाली नगा संस्था यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने मसौदा समझौते के आधार पर केंद्र के साथ जारी शांति वार्ता को सफलतापूर्वक जल्द पूरा कराने का दबाव बनाने के लिए उन इलाकों में नौ अगस्त को बड़े पैमाने पर रैलियां आयोजित करने का आह्वान किया है, जहां नगा समुदाय के लोग रहते हैं। रैलियां बुधवार को सुबह दस बजे से तामेंगलांग, सेनापति, उखरुल और चंदेल स्थित जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में चिल्लाने लगे TMC सांसद डेरेक ओ ब्रयान, सभापति ने किया सस्पेंड
    Next Article दिल्ली सेवा बिल पास होने पर CM केजरीवाल बोले- चोर दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाने की कोशिश

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.