पूर्वी विधानसभा के मतदाताओं को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 25 वर्षों से बनाया है मूर्ख :- पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
जमशेदपुर पूर्वी में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर प्रोफेसर गौरव बल्लभ का प्रचार करने आए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने राष्ट्र संवाद से बातचीत करते हुुए कहा कि झारखंड की जनता इस बार मन बना चुकी है भाजपा को उखाड़ फेकने काा । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास की नहीं विनाश की राजनीति की है । परिवारवाद का सबसे जीता जागता उदाहरण मुख्यमंत्री रघुवर दास काा परिवार है ।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर मामला त्रिकोणीय हो चुका है और सभी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी गौरव बल्लभ के आसपास भी नजर नहीं आ रहे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी जमशेदपुर पूर्वी की समस्याओं पर जमीनी पकड़ रखते हैं । उन्होंने कहा कि मैं पूर्वी विधानसभा की जनता से आग्रह करता हूं कि समस्याओं के मकड़जाल से उबरने के लिए अपना कीमती वोट कांग्रेस को दे कर उन्हें विजय बनाएं ।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मालिकाना हक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को 25 वर्षों तक मूर्ख बनाया है पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत सुरेश धारी अंबुज कुमार के साथ मनजीत आनंद भी पूर्व मुख्यमंत्री के रहे
