Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बागुनहातु और बागुननगर से शुरु किया अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान,लोगों ने दिये खूब आशीर्वाद और समर्थन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बागुनहातु और बागुननगर से शुरु किया अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान,लोगों ने दिये खूब आशीर्वाद और समर्थन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बागुनहातु और बागुननगर से शुरु किया अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान,लोगों ने दिये खूब आशीर्वाद और समर्थन


    मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास ने पूरे झारखंड में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार से कुछ समय निकाल कर अपने विधानसभा क्षेत्र में भी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी। पहले से हीं क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के धुआंधार चलाये जा रहे प्रचार अभियान के बावजूद मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह-सुबह बागुनहातु,बागुननगर और बारीडीह बस्ती में लोगों से घर-घर जाकर संपर्क किया। अपने चहेते विधयाक रघुवर को मुख्यमंत्री के रुप में देख बस्तीवासियों ने गदगद होकर उनका स्वागत किया। कोई हाथ मिलाकर तो कोई गले मिलकर उन्हें जीत और फिर से झारखंड का नेतृत्व करने की दुआएं दे रहा था। अपने विधायक को मुख्यमंत्री के रुप में अपनी गलियों और दरवाजे पर खड़े होकर कुशल-क्षेम पूछने के साथ हीं साथ हाथ जोड़ कर समर्थन और आशीर्वाद मांगता देख लोग आह्लादित थे। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं-कहीं बैठ कर भी लोगों और बस्ती के विकास कार्यों का हालचाल लिया। लोगों के अपार स्नेह और समर्थन को देख रघुवर दास भी कई बार भावुक दिखे और मन ही मन अपने मतदाताओं की पूर्व की भांति सेवा और बस्ती वासियों का जीवन स्तर और बेहतर करने का संकल्प लिया।

    भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह सबसे पहले बागुनहातु पहुंचे,जहां बस्तीवासियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री हर दरवाजे पर पहुंचे, हर मतदाता से मिले। इस दौरान उन्होंने जहां बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तो युवाओं से हाथ मिला कर समर्थन मांगा। माताओं और बहनों को हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। इसके बाद उनका कारवां बागुननगर पहुंचा। मुख्यमंत्री रघुवर दास के इस जनसंपर्क अभियान में विधानसभा की कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन यादव,कमलेश सिंह,भूपेन्द्र सिंह,सुशांतो पंडा,मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर,जीवन साहू,काजू सांडिल,रुबी झा,मीनी सिंह,कांता देवी सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
    मुख्यमंत्री कोल्हान की अन्य सीटों पर प्रचार कर शुक्रवार को देर शाम जमशेदपुर पहुंचे और पार्टी के कार्यकताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

    बाबूडीह और ग्वाला बस्ती के घर-घर पहुंचे ललित,भाजपा के लिए मांगा आशीर्वाद
    मुख्यमंत्री के पुत्र ललित दास ने सीतारामडेरा अंतर्गत बाबूडीह, ग्वाला बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने मतदाताओं को पर्चा के जरिये कमल फूल का निशान और इवीएम का 3 नंबर बटन दबाने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को रघुवर सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। ललित को लोगों ने हाथ सिर पर ऱख-रख आशीर्वाद और समर्थन का भरोसा दिया। उनके साथ युवाओं की टीम भाजपा का झंडा और कमल चुनाव चिन्ह लेकर पदयात्रा कर रही थी। जिसमें मुख्य रुप से , नीरज कुमार, ज्ञान सिंह, रितेश दत्ता मृत्युंजय यादव, धनराज साहू, मिथिलेश यादव ,सुभाष मुखी पप्पू सिंह ,प्रदीप, देवाशीष, जगजीत सिंह, अभिषेक अग्रवाल, गोलू आदि शामिल थे।

    पवन ने की बर्मामाइंस में पदयात्रा,कालिंदी समाज के साथ बैठक
    विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने बर्मामाइंस महानंद बस्ती एवं वीर बिरसागढ़ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा।पवन ने कहा कि बस्ती वासियों में श्री रघुवर दास को लेकर काफी उत्साह है।लोग बस्ती में हुए विकास कार्यों से काफी प्रभावित हैं। पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष दीपक झा, मनोज श्रीवास्तव, सोनी देवी, शंकर रजक सहित काफी संख्या में बस्ती के युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    पवन ने कालिंदी कल्याण समिति समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया एवं आशीर्वाद मांगा। इस बैठक में कमलेश सिंह, संतोष ठाकुर, जीवन साहू, कालिंदी समाज के अध्यक्ष अगस्ती कालिंदी, महामंत्री सुनील कुमार साल, दिलीप, प्रेम लक्ष्मी नारायण, नंद कालिंदी, पोरेस कालिंदी, रवि कालिंदी सहित काफी संख्या में स्थानीय समाज के भाइयों एवं माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना समर्थन भाजपा को देने का फैसला किया।

    टेल्को के बूथ सम्मेलन में सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल हुए
    टेल्को मंडल का बूथ सम्मेलन गुरुद्वारा में संपन्न हुई। सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रघुवर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दे कर भाजपा के लिए समर्थन मांगने का आग्रह किया गया। इस बूथ सम्मेलन में उडीसा के सांसद सुरेश पुजारी,मंडल प्रभारी खेमलाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष कल्याणी शरण, मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, रामबाबू साह आदि ने भाग लिया। सम्मेलन में जितेंद्र सिंह, जीतू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली और आगामी चुनाव में जी जान से भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी विधानसभा के मतदाताओं को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 25 वर्षों से बनाया है मूर्ख :- पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
    Next Article न अस्पताल, न विद्यालय, न नौकरी, घर बचाने को भी जनता के साथ मिलकर हमने संघर्ष किया-अभय सिंह

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.