न अस्पताल, न विद्यालय, न नौकरी, घर बचाने को भी जनता के साथ मिलकर हमने संघर्ष किया-अभय सिंह
झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला हैं। चुनावी सरगर्मी दिनों दिन तेज होते जा रही है। सभी पार्टियां किसी ना किसी तरीके से अपने संकल्प एवं योजनाएं जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही है। झाविमो महासचिव माननीय श्री अभय सिंह जी ने आज पदयात्रा करने भुईयाडीह पहुंचे । भुईयाडीह में चल रही पदयात्रा के दौरान लोगों ने झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह जी की बात सुनी और उनके पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह जी ने लोगों से उनके समस्याओं को जाना और उन्हें विश्वास दिलाया कि झाविमो की सरकार में उन्हें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा । न अस्पताल, न विद्यालय, न नौकरी, घर बचाने को भी जनता के साथ मिलकर हमने संघर्ष किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस बार इस अहंकारी निरंकुश रघुवर दास को सबक सिखाना है।पदयात्रा के दौरान अभय सिंह जी ने लोगों को अपने विचारों के बारे में बताया और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी जी के नेक विचारों को लोगों तक पहुंचाया। भुइयांडीह पदयात्रा के बाद अभय सिंह जी शाम 5:00 बजे गुरुद्वारे के समीप 10 नम्बर बस्ती पहुंचे और वहां लोगों से जन संपर्क स्थापित किया। लोगों से बातचीत के दौरान अभय सिंह जी ने उन्हें बताया की चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी के सभी मुद्दों पर फैसला लेना होगा उन्होंने मालिकाना हक ,एमजीएम अस्पताल जैसे मुद्दों पर फैसला लेने का वादा किया। लोगों ने इन मुद्दों पर अभय सिंह जी को बोलते हुए सुनकर यह आशा जताई कि इस बार जमशेदपुर पूर्वी में बदलाव की लहर आएगी। बस्ती नंबर 10 में लोगों से मिलने के बाद अभय सिंह जी जनता से मिलने विद्यापति नगर पहुंचे। वह भी उन्होंने लोगों को अपने संकल्पों के बारे में बताया और जनता से अपील की कि वह सभी इस बार कंघी छाप पर वोट देकर झाविमो को विजय बनाएं और जमशेदपुर पूर्वी की दशा बदले। अभय सिंह जी ने आज कल्याण नगर , इंद्रानगर और मुंडारी बस्ती में भी पदयात्रा की ।इन सब जगहों पर भी यात्रा के दौरान लोगों से झाविमो को समर्थन देने की अपील की। अभय सिंह ने अपने गृह क्षेत्र काशीडीह का भी दौरा किया जहां उन्हें अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ। काशीडीह के लोगों ने ढोल नगाड़े एवम पटाखों के साथ अभय सिंह का स्वागत किया एवम जीत की अग्रिम बधाई भी दे डाली
–
