बेल्डीह पंचायत के विभिन्न गांव में स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण फेज 2 के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर गागीबुरु गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
जिसमें बेलडीह पंचायत के मुखिया श्रीमती बिमला सिंह , पंचायत समिति सदस्य श्रीमती ममता महतो, जल सहिया श्रीमती लक्ष्मी महतो , साथ में बंगोई के जल सहिया, बांकादा गांव के जल सहिया समेत गागीबुरु विद्यालय के अध्यक्ष प्रबोध कुमार महतो , स्वच्छता एवं पेयजल के सोसल मोबिलाईजर आदि के द्वारा गागीबुरु के आस पास के गन्दगी की सफाई की गई, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा स्वच्छता का शपथ ग्रहन किया।
इस मौके पर प्रबोध कुमार महतो द्वारा कहा गया कि स्वच्छ्ता जीवन के लिए प्रतिदिन साफ सफाई जरूरी है। स्वच्छता केवल शरीर के साफ होने से नहीं आती है बल्कि घर के आसपास भी साफ सफाई भी जरूरी है। प्रतिदिन घर के आसपास सफाई रखने से बीमारियां नहीं फैलेंगी क्योंकि गंदगी के कारण ही बीमारियां फैलती हैं
। जरूरी नहीं कि हम बहुत महंगे साबुन या लोशन आदि के द्वारा ही साफ-सफाई रखें जबकि इनके अभाव में हम स्वच्छ पानी का प्रयोग करके भी अच्छी साफ-सफाई रख सकते हैं। उन्होंने साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला है।

