Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

    ★आपकी सरकार आयेगी आपके द्वार,सरकार आपके द्वार कार्यक्रम वृहद रूप से चलाया जाएगा,ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ें,नियुक्ति नियमावली की अड़चनों को दूर करें:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह अपने आप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उससे भी महत्वपूर्ण है। राज्यवासियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना। इसको पूरा करने के लिए हमने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की योजना बनाई थी। लेकिन संक्रमण की वजह से यह संभव नहीं हो सका। कोरोना संक्रमण काल से हम धीरे धीरे बाहर आ रहें हैं। अब हम सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहें है। अब आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके तहत स्थापना दिवस के बाद यानी 16 नवंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन सभी विभाग करे। शिविर के माध्यम से लोगों के लंबित मामलों का निष्पादन करें। साथ ही, नई योजनाओं से उन्हें जोड़ें। श्रमिकों को जॉबकार्ड, असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल में निबंधन, रोजगार सृजन योजना, पेंशन योजना, आय/जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वन पट्टा से लोगों को आच्छादित करने की प्रक्रिया को प्रमुखता दें। शिविर आयोजन को लेकर अभी से तैयारी आरंभ करें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नियुक्ति नियमावली में आ रही अड़चनें जल्द से जल्द दूर हों, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया की ओर हम बढ़ सकें।

    ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और पुस्तकालय पर ध्यान

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निदेश दिया कि निर्धारित की गई अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की खराब सड़कों के जीर्णोद्धार और निर्माण हेतु चिन्हित कर प्राथमिकता दें। ऐसी सभी सड़कों को चिन्हित कर उसका निर्माण करें। ग्रामीण आबादी को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर पुस्तकालय स्थापित करने का निदेश दिया। ताकि उच्च और स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को।पढ़ाई का माहौल मिल सके।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री केके खण्डेलवाल, पुलिस महानिदेशक श्री नीरज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, विभिन्न विभागों के सचिव, उपायुक्त रांची, वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची एवं अन्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बन्ना गुप्ता ने की मांग, कोरोना का बूस्टर डोज और चाइल्ड वैक्सिनेशन जल्द शुरू करें सरकार
    Next Article समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में  सांसद  विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक

    Related Posts

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    July 27, 2026

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    July 27, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.