मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व में शामिल होने का आमंत्रण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड एवं गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।
शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 नवंबर को आयोजित नगर-कीर्तन तथा 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में होने वाले श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस दौरान शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, रणजीत सिंह हैप्पी, गगनदीप सिंह सेठी, अर्जुन मिड्ढा, सुरेश जी मिड्ढा सहित कई सदस्य शामिल थे।




