त्रिपुरा विधान सभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री जितेन्द्र चौधरी अपने निजी कार्यक्रमों में रांची दौरे पर हैं।
आज अप० 6 बजे माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबींद्रनाथ महतो से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। माननीय अध्यक्ष ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अनौपचारिक वार्ता के क्रम में झारखंड की राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों पर बातचीत किये एवं झारखंड के वर्तमान सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं की सराहना भी की।

