Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्मल महतो के शहादत दिवस पर जमशेदपुर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर जमशेदपुर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023Updated:August 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर जमशेदपुर में पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन बना है | कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन मंत्री बन्ना गुप्ता और झामुमो के सभी विधायक संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद

     

     

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे जहां. उन्होंने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार शहीद निर्मल महतो के 36 वें शहादत दिवस पर स्वर्गीय महतो के उलियान स्थित समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि आदिवासी- मूल वासियों के कुर्बानियों से अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है. निर्मल दा किसी खास जाति या संप्रदाय के नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मसीहा थे. उन्हें किसी खास बंधन में बंधना सही नहीं होगा. जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड राज्य रहेगा तब तक निर्मल दा याद किए जाएंगे. उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी.

     

     

     

     

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा 2019 में जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार बनी तब से लेकर 2 साल तक वैश्विक महामारी का दौर झेला, उसके बाद जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने का काम शुरू किया गया तब विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा और सरकार को अस्थिर करने का हर हथकंडा अपनाया जाने लगा, बावजूद इसके हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के प्रति कृत संकल्पित है. उन्होंने मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा वहां आदिवासियों की अस्मत लूटी जा रही है और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे मूकदर्शक बनी हुई है. हमारी सरकार राज्य के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है. पूर्ववर्ती सरकार अपनी झोली भरने का काम करती थी. आज शासन के कार्यों में सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

     

     

     

     

    केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन का गठन होते ही भाजपाइयों को पीड़ा होने लगी है, मगर 2024 में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा के खिलाफ मुकाबले में होगी और उन्हें सत्ता से दूर रखने में सफल होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद भाजपा ने कभी भी आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम नहीं किया, मगर हमारी सरकार बनते ही राज्य के कोने- कोने से आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, क्योंकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तभी राज्य खुशहाल होगा.

     

     

     

     

     

    वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निकले बहाली तो एक झांकी है अभी और भी बहाली निकलने वाली है, ताकि यहां के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मिले और यहां के आदिवासी मूलवासी खुशहाल हो सके. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज तक उनके द्वारा कोई वैकेंसी नहीं निकल गई. निकल भी गई तो केवल अपने लोगों को इसका लाभ दिया गया, मगर उनकी सरकार ने जो वैकेंसी निकाली है उससे सिर्फ और सिर्फ यहां के स्थानीय आदिवासी मूलवासियों को लाभ मिल सकेगा. इसके लिए कड़े कानून भी बनाए गए हैं. इससे पूर्व मंच से मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बना गुप्ता, विधायक सविता महतो, मंत्री चंपई सोरेन ने भी सभा को संबोधित किया और झारखंड के विकास को लेकर सरकार को प्रतिबद्ध बताया. साथ ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विपक्ष से सावधान रहते हुए एक बार फिर से इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की.

     

     

    *झारखंड के वीर सपूत, परम आदरणीय स्वर्गीय निर्मल महतो जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धर्मेंद्र सोनकर बबलू झा अफसर इमाम चिंटू रईस रिजवी छब्बन् अमित दुबे एसआरके कमलेश सुरेंद्र शर्मा ईश्वर चंद्र गुप्ता आजम सफी मनीष सिंह शेखर बिरूवा अमित राव रिजु एवम साथी गण*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेयाय ओपी पुलिस ने 46पैकेट फ्रूटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार।
    Next Article निर्मल महतो कों श्रद्धांजलि देने पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

    Related Posts

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    March 6, 2026

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    March 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.