Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश।

     सितंबर माह 2024 तक सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूर्ण करें

    यातायात नियंत्रण राज्य सरकार की प्राथमिकता

     चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों के ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य सितंबर माह 2024 के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश पदाधिकारियों दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहर वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में यातायात नियंत्रण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

     

     

    केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी रखी। विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य में दो स्थान पर केबुल स्टे पुल बनना है, इस निमित्त रेलवे से सहयोग मांगा गया है। केबुल स्टे पुल बनने वाले दो स्थानों को छोड़कर लगभग सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए रांची रेल मंडल के डीआरएम ने पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही है। रेलवे विभाग से निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त मानवबल लगाकर केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर रांची रेल मंडल के डीआरएम श्री जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि राज्य सरकार एवं रांची रेल मंडल द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर जिन दो जगहों पर केबुल स्टे पुल बनाया जाना है, वहां निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूर्ण हो सके इस निमित्त नियमसंगत प्रावधानों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं की जा रही है, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा।

     

     

    संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य को आगे बढ़ाएं

    बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि मुख्य डाकघर डोरंडा के अधीन लगभग 4 डिसमिल जमीन की उपयोगिता फ्लाईओवर निर्माण में होगी, इस हेतु पोस्ट मास्टर जनरल के साथ वार्ता हुई है, उन्होंने विभाग को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है। डाक विभाग द्वारा चार डिसमिल जमीन देने के बदले राज्य सरकार द्वारा उन्हें दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मास्टर जनरल एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से कहा कि डाक विभाग और पथ निर्माण विभाग आपसी समन्वय बनाकर इस समस्या का जल्द समाधान कर लें।

    मुख्यमंत्री को पथ निर्माण द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी..

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के समक्ष रांची एवं अन्य शहरों में ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी रखी गई। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विभाग द्वारा रांची में इंटरनल रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव पर कार्य प्रारंभ कर चुकी है। रांची में बनने वाले इंटरनल रिंग रोड की कुल लंबाई 52 किलोमीटर होगी। यह कार्य 11 खंडों में कई जानी है, जिसमें तीन विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इंटरनल रिंग रोड के तीन खंड पहले से निर्मित है, बाकी निर्माण कार्य के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

     

     

    यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के भीतर 12 फ्लाईओवर बनाने की तैयारी

    मुख्यमंत्री को विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरायकेला में 2 और दुमका में एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा, वहीं बाकी सभी फ्लाईओवर रांची में बनाए जाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने जानकारी दी कि राज्य के दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक तथा हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण किए जाने का डीपीआर बनाया गया है। विभाग द्वारा इस योजना का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, डीआरएम रांची रेल मंडल श्री जसमीत सिंह बिंद्रा, सहायक डाक महा अध्यक्ष श्री रूपक कुमार सिन्हा, सीई, सीडीओ, आरसीडी श्री के०के० लाल, मुख्य अभियंता यातायात श्री मनोहर कुमार सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य पदाधिकारीगण तथा एलएंडटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय और टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक के बीच दो घंटे चली बैठक, अब रफ्तार पकड़ेगा विकास कार्य
    Next Article जम्को में काटे जा रहे पुराने पेड़ों का बस्ती वासियों ने गुरुवार को किया भारी विरोध , काम बंद करवाया

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.