Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय और टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक के बीच दो घंटे चली बैठक, अब रफ्तार पकड़ेगा विकास कार्य
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक सरयू राय और टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक के बीच दो घंटे चली बैठक, अब रफ्तार पकड़ेगा विकास कार्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधायक सरयू राय और टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक के बीच दो घंटे चली बैठक, अब रफ्तार पकड़ेगा विकास कार्य

    शहर की साफ सफाई की जिम्मेदारी जुस्को लेने को तैयार

    विजयनगर मंदिर के पास खाली जमीन पर बनेगा पार्क

    मनीफीट, शिव सिंह बगान, काशीडीह, साकची में होगा सड़क निर्माण

    नाले और नालियों का होगा कायाकल्प

    मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को की बिजली के लिए केबुल बिछाने का काम शुरू

     

     

     

    विधायक श्री सरयू राय ने गुरुवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक श्री आर के सिंह के साथ जुस्को महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक किया। सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जलापूर्ति, बस्तियों में बिजली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर वार्ता हुई। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली।

    बैठक में यह तय हुआ कि भुइयांडीह, नंदनगर इलाके में जुलाई और लालभट्टा, बाबुडीह में जुलाई के अंतिम सप्ताह से पेयजल कनेक्शन के लिए फाॅर्म वितरण किया जाएगा।

     

     

    इसके साथ ही ये भी तय किया गया कि जोजोबेड़ा बस्ती, नीलकंठ अपार्टमेंट एवं अन्य अपार्टमेंट में 15 जुलाई से पेयजल कनेक्शन का फाॅर्म वितरण किया जाएगा।
    बैठक में इस बात का फैसला हुआ कि महानंद बस्ती, मनीफीट एवं आसपास के क्षेत्र के लोग पेयजल कनेक्शन ले सकते हैं। जुस्को जलापूर्ति करने के लिए राजी है।
    श्री राय और महाप्रबंधक के बीच वार्ता में यह बात सामने आई कि बागुनहातु क्षेत्र में जुस्को बिजली देने के लिए नशामुक्ति केन्द्र के समीप सब स्टेशन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है जो 2 महीने के भीतर तैयार हो जाएगा। उसके उपरांत बस्तियों में नेटवर्क बिछाकर घरों में कनेक्शन देने का काम शुरू हो जाएगा।

     

    बैठक में बताया गया कि मोहरदा, मुराकाटी और आस्था क्षेत्र में जुस्को बिजली देने के लिए केबुल बिछाने का काम प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही सब स्टेशन निर्माण के लिए टेल्को सीवेज प्लांट, समीप रमनी काली मंदिर के पास स्थल का भी चयन हो गया है। एक-दो दिनों में टाटा मोटर्स से अनापत्ति प्रमाण -पत्र मिलते ही मोहरदा क्षेत्र के लिए सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    इस बैठक में क्षेत्र के बड़े नाले एवं बस्तियों से निकलने वाली नालियों को भी जीर्णोद्धार, पक्का करने एवं साफ-सफाई करने पर सहमति बनी।
    ये तय हुआ कि मनीफीट, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा, शिव सिंह बगान, काशीडीह, साकची आदि बगान एरिया में सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा।

     

     

    बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि गोलमुरी, विजयनगर मंदिर के समीप खाली भूखंड पर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही ये भी फैसला हुआ कि मोहरदा, फेज 2 पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। फेज 1 के बचे इलाकों में लगभग 6 किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी होगा।फेज 2 में भुवनेश्वरी मंदिर के तलहटी में पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा जिससे ऊँचाई पर बसे घरों में जलापूर्ति संभव हो सकेगा।

    विधायक सरयू राय ने पूरे शहर की साफ- सफाई कार्य को दुरुस्त करने के लिए जुस्को के माध्यम से करवाने का प्रस्ताव दिया, जिसे महाप्रबधंक ने सहमति जताते हुए आश्वस्त किया कि जुस्को इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।

     

     

    विधायक श्री राय ने जमशेदपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर जोर देते हुए बैठक में प्रस्ताव दिया कि चांडिल से डिमना डैम होकर मानगो तक नया पाइपलाइन बिछाई जाय और उसके माध्यम से मोहरदा जलापूर्ति एरिया सहित पूरे शहर में शुद्ध पेयजल की जलापूर्ति की जाय। महाप्रबंधक ने विधायक श्री राय के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

    बैठक में विधायक श्री सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, टाटा स्टील यूआईएसएल के संजीव झा, एन के पांडा, हरप्रीत सिंह, निर्मल कुमार आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधानी रांची में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट , लाखो के गहनों लेकर हुए फरार
    Next Article मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.