Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के रोकथाम हेतु बनाये जाएंगे चेकपोस्ट, बंग्ला ईंट भट्ठा संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर संथाल परगना

    खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के रोकथाम हेतु बनाये जाएंगे चेकपोस्ट, बंग्ला ईंट भट्ठा संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
    • वरीय पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, एसडीएम धालभूम, रूरल एसपी सहित सभी विभागीय पदाधिकारी वी.सी से जुड़े

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जिला में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आहूत बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी जुड़े। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर सभी सीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया । उन्होने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई हो । सीमावर्ती राज्यों से सटे प्रखंडों में अवैध खनिज परिवहन को लेकर प्राप्त शिकायतों पर सूचना का सत्यापन करते हुए ठोस कार्रवाई करें। खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें तथा सभी विभाग एक दूसरे से सूचना साझा करते हुए खनिज के अवैध कारोबार पर लगाम लगायें । खनिज परिवहन के चिन्हित मार्गों पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को चेकपोस्ट स्थापित करते हुए दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया ।

    अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध जनवरी माह 2025 से अबतक 38 प्राथमिकी दर्ज करते हुए अंचल अधिकारी स्तर से तीन वाहन तथा थाना द्वारा 14 वाहन एवं जिला खनन कार्यालय की कार्रवाई में 13 वाहन जब्त किए गए हैं । वहीं, तीन लाख चौंतीस हजार रू. जुर्माना राशि की वसूली की गई है । वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कुल 161 मामलों में 80 प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 183 वाहन जब्त किए गए हैं तथा अवैध कारोबारियों से 46,03,500.00 रू. जुर्माना राशि वसूला गया है । बैठक में खनन कार्यालय द्वारा जब्त 2000 सी.एफ.टी बालू के जल्द निलामी का निर्देश दिया गया।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा डीटीओ को ओवरलोड वाहन एवं बिना नंबर प्लेट वाली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि जिला में अवैध रूप से किसी भी वाहन का संचालन नहीं हो इसे परिवहन पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । साथ ही अवैध रूप से संचालित बंग्ला ईंट भट्ठा को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया । प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 13 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस किया गया है । कारखाना निरीक्षक को जिला में स्थापित क्रशर लाइसेंस की वैधता की जांच तका निर्देश दिया गया ।

    वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दूसरे राज्यों से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में खनिजों के अवैध परिवहन पर रोकथाम हेतु बल दिया गया । वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन के मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एसडीओ घाटशिला, डीटीओ, डीएमओ, सभी सीओ, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, कारखाना निरीक्षक व सभी थाना प्रभारी जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : युवक की गला रेतकर हत्या
    Next Article चांडिल : ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    September 11, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    September 11, 2026

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

    रामगढ़ उरीमारी गैंगरेप मामले में पांचों आरोपी हजारीबाग जेल भेजे गए, पुलिस के समक्ष जुर्म कबूलने का दावा।

    घाघरा में हथियारबंद डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर 3.20 लाख की लूट

    शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.