चतरा का उम्मीद जन-जन का आस कालीचरण सिंह
देवानंद सिंह
चतरा: 2024 लोकसभा चुनाव में इतिहास बनना तय है। अगर नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार जीत की हैट्रिक बनाती है झारखंड की चतरा सीट भी इतिहास बनाने की ओर इशारा कर दिया है झारखंड के चतरा से जैसे ही कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया चारों तरफ से एक ही आवाज निकली चतरा का उम्मीद जन-जन का आस कालीचरण सिंह महागठबंधन अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित करने में सफल रहा है वहीं भाजपा जमीनी स्तर पर पिछले 10 सालों के कार्यों को लेकर घर-घर जा रही है हालांकि रांची के बैठक में अंदरुनी रूप से कुछ मतभेद दिखे परंतु प्रभारी की सूझबूझ ने स्थिति को संभाल लिया और पूरी पार्टी एक जूट चतरा में दिखने लगी
ज्ञात हो कि कालीचरण सिंह एक प्रखरवक्ता शिक्षाविद के साथ-साथ चतरा ही नहीं झारखंड के एक प्रमुख राजनेता हैं जिन्होंने अपने समाजसेवा के माध्यम से समाज की सेवा किया है। उन्हें लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी बनाया गया है, जिससे स्थानीय जनता की उम्मीदें बढ़ी है। कालीचरण सिंह का चतरा राजनीतिक में उनका नाम लोकल राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और उन्हें जनसमर्थन भी मिला रहा है।
कालीचरण सिंह पूर्व में राष्ट्रीय किसान मोर्चा पद को संभल चुके थे झारखंड में अपने लंबे राजनीतिक करियर में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा की है। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक विकास के कई पहलुओं पर काम किया है। उन्होंने जनता के विकास के लिए अपने क्षमताओं का उपयोग किया है श्री सिंह ने राजनीतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक युवा और उत्साही लोगों को राजनीति में भागीदार बनाने के लिए रहा है। उन्होंने नवयुवकों को राजनीतिक क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया है और उन्हें समाज की सेवा के लिए उत्साहित किया है। श्री कालीचरण सिंह चतरा का नाम लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी के रूप में घोषणा के बाद आम जनता उत्साहित है स्थानीय लोगों का पार्टी में विश्वास और आशा बढ़ा है। क्योंकि लोग उन्हें विश्वासपूर्ण, कर्मठ, और समर्पित राजनेता मानते हैं। उनके नेतृत्व में स्थानीय समुदायों को समृद्धि और विकास की दिशा में ले जाने की उम्मीद है।
कालीचरण सिंह चतरा के एक ऐसे राजनेता हैं जो अपने समर्पण और क्षमताओं के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा निभाएं हैं
बहरहाल झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज है और कालीचरण सिंह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का लगातार भ्रमण भी कर रहे हैं और जो जन समर्थन शुरुआती दौर में देखने को मिल रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि चतरा इस बार इतिहास रचने जा रही है