Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। खुले पेट्रोल पंपों के बाहर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि कई बंद पंपों के बाहर भी लोग पंप खुलने की उम्मीद में लाइन लगाए खड़े नजर आए।


    पिछले दो दिनों से शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर कतारें इतनी लंबी हो गईं कि सड़क तक पहुंच गईं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
    पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती जरूरी है। कुछ पंप संचालकों ने साफ किया है कि पर्याप्त सुरक्षा मिलने के बाद ही बंद पंपों को खोला जाएगा।


    ईंधन को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच बुधवार को शहर में रिकॉर्ड करीब 3 लाख लीटर ईंधन की बिक्री दर्ज की गई। सुबह से देर रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
    जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। ईंधन की सप्लाई लगातार हो रही है, लेकिन लोगों में पैनिक के कारण मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग एक-दो दिन का नहीं, बल्कि एक महीने तक का ईंधन एक साथ भरवा रहे हैं, जिससे पंपों पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को असामान्य बिक्री के कारण कई पेट्रोल पंपों का स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जिसकी वजह से कुछ पंपों को बंद करना पड़ा। हालांकि गुरुवार को नई खेप पहुंचने के साथ स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    कोल्हान में भी असर, चाईबासा और सरायकेला में बढ़ी भीड़
    केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। चाईबासा और सरायकेला में भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई जगहों पर पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। एसोसिएशन का कहना है कि यह ईंधन संकट नहीं, बल्कि अचानक बढ़ी मांग का परिणाम है।

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण
    Next Article 13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    Related Posts

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    October 26, 2026

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    October 26, 2026

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Kingmaker Casino: A Deep Dive into Features and Player Experience

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    पोटका में तीन कुष्ठ मरीज चिह्नित, एमडीटी दवा दी गई

    संघ के प्रमुख उत्सव शरद पूर्णिमा पर हिंदू एकता, संस्कार और राष्ट्रधर्म का संदेश

    वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त

    वीरपुर में ई-रिक्शा चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी रासीद गिरफ्तार

    अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का नाम है वाल्मीकि: डॉ. सच्चिदानंद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.