Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात , 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात , 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात , 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड आदिवासी महोत्सव -2023 को मिलेगी अलग पहचान , देश- दुनिया से इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं लोग

     मुख्यमंत्री बोले – आदिवासी कला -संस्कृति को संरक्षित और आगे बढ़ाने में झारखंड आदिवासी महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा

     

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा वृहत पैमाने पर पूरी भव्यता के साथ झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

     

     

    आदिवासी कला -संस्कृति को आगे ले जाने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2023 को एक अलग पहचान मिलेगी। इस बार इस महोत्सव का देश भर में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है और खुशी की बात है कि देश- दुनिया से इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लोग आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी परंपरा, कला- संस्कृति, रहन- सहन, आदिवासी उत्पाद और गीत-संगीत -नृत्य को संरक्षित और आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस कड़ी में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

     

    इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिर्की, श्री प्रकाश हंस, श्री मुन्ना उरांव, श्री अजीत उरांव, श्री निकोलस एक्का, श्री साइमन कच्छप, श्री सोनू एक्का, श्री अनीश अहमद, श्री विजय बड़ाईक, श्री जरिया उरांव, श्री बबलू उरांव, श्री धंजू नायक, श्री सचिन कच्छप, श्री मन्नू तिग्गा, श्री विजय कच्छप, श्री लाला कच्छप, श्री सूरज मुंडा, श्री मोनू राज, श्री बिरलू तिर्की, श्री करमा कमल लिंडा, श्री शनि मिंज, श्री पुरन टोप्पो, श्री दिनेश कच्छप और श्री संजू कच्छप शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतानाशाही विचारधारा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय : रियाजुद्दीन खान
    Next Article पाकुड़: प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 के खिलाफ राज्यपाल के नाम उप विकास आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.