Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने जताई सहमति, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय मीटिंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    केंद्र सरकार ने संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने जताई सहमति, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय मीटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    केंद्र सरकार ने संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने जताई सहमति, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय मीटिंग
    नई दिल्ली. 20 जुलाई यानी कल गुरुवार को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है, जो 11 अगस्त तक चलेगा. इससे पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक की. यह बैठक दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई. केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा पर सदन में चर्चा के लिए विपक्ष की मांग मान ली है. वहीं, विपक्ष ने महंगाई पर भी चर्चा की मांग उठाई है.

     

     

     

    विपक्ष बीते दो महीने से मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस अक्सर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाती है. यह मुद्दा सर्वदलीय बैठक में भी कांग्रेस ने उठाया. कांग्रेस ने कहा कि महंगाई और मणिपुर जैसे मुद्दों पर चर्चा आवश्यक है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर सरकार चाहती है कि संसद चले तो उसे विपक्ष के मुद्दों को जगह देनी चाहिए.
    बता दें कि तीन मई को मणिपुर में हिंसा भड़क उठी थी. अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. जबकि 60 हजार से अधिक लोग बेघर हुए हैं.

     

     

     

    सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार

    केंद्र सरकार कहा कि वह संसद के मानसून सत्र के दौरान मणिपुर में हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार है. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार संसद में सभी मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, जिसमें मणिपुर में 2 महीने तक चली हिंसा भी शामिल है.

    31 बिल पेश करने की तैयारी में सरकार

    सूत्रों के मुताबिक सरकार मानसून सत्र में कुल 31 बिल पेश करने की तैयारी में है. उनमें से केंद्रीय अध्यादेश भी है, जो दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार से जुड़ा है. इस मुद्दे पर विपक्ष के 26 दल आम आदमी पार्टी के साथ हैं. सभी केजरीवाल को समर्थन दिया है.

    कौन-कौन नेता हुए शामिल

    कांग्रेस से जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सपा से राम गोपाल यादव, एसटी हसन, एआईडीएमके से थम्बो दुरई, आप से संजय सिंह आदि लोग शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना लाठीचार्ज घटना की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी, कहा यह राज्य प्रायोजित हिंसा
    Next Article चमोली हादसे में 16 की मौत, CM ने किया मुआवजे का एलान; PM मोदी ने जताया दुख

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.