Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाने के सी.आई. करण सिंह खंगारोत को पीटने वाले जैसलमेर के एस.पी. भंवर सिंह नाथावत का पुत्र प्रवीण सिंह पुलिस की गिरफ्त में
    Breaking News Headlines अपराध

    अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाने के सी.आई. करण सिंह खंगारोत को पीटने वाले जैसलमेर के एस.पी. भंवर सिंह नाथावत का पुत्र प्रवीण सिंह पुलिस की गिरफ्त में

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आखिरकार बीस दिन बाद अजमेर पुलिस ने जैसलमेर के एस.पी. भंवर सिंह नाथवत के पुत्र प्रवीण सिंह नाथावत को गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण पर अजमेर के क्रिश्चयनगंज के सी.आई. करण सिंह खंगारोत को पीटने का आरोप है। सी.आई. की पिटाई का संज्ञान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी लिया था। मामले की जाँच कर रहे डी.एस.सी. भंवर रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने प्रवीण के रिश्तेदारों के यहाँ भी दबिश दी। पुलिस ने जो दबाव बनाया उसी का परिणाम रहा कि अब आरोपी गिरफ्त में है। अब सी.आई. खंगारोत ने जो रिपोर्ट लिखवाई है उसके अनुसार आरोपी से पूछताछ होगी। सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

     

     

     

    यह है मामला
    सी.आई. खंगारोत की पिटाई का मामला प्रदेशभर में चर्चित रहा विगत दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की तब भी सी.एम. की ओर से इस मामले को उठाया गया। चूंकि आरोपी के पिता भंवर सिंह नाथावत जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है इसलिए यह मामला राजस्थान पुलिस की इमेज से भी जुड़ गया, लेकिन जाँच अधिकारी भंवर रणवीर सिंह ने सभी दबावों को परे धकेलते हुए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी के खिलाफ प्रयाप्त सबूत जुटाते गये ताकि वारदात स्थल पर आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि हो सके। उल्लेखनीय है कि सी.आई. खंगारोत 26 जनवरी की शाम को जब अपने थाना क्षेत्र के पृथ्वीराज नगर में साइकिल पर गश्त

     

     

     

     

    कर रहे थे तभी उन्होंने प्रवीण सिंह को एक लडक़ी के साथ कार में बैठे हुए देखा उस समय दोनों शराब पी रहे थे। खंगारोत ने टोका तो प्रवीण ने अभद्र व्यवहार किया उसके बाद प्रवीण लकड़ी को छोडक़र वापस आया और सी.आई. खंगारोत के साथ मारपीट की। खंगारोत ने जो रिपोर्ट लिखाई है उसमें बताया गया कि यदि मैं डिवाइडर पर नहीं चढ़ता तो नशे में धुत्त प्रवीण सिंह उन पर कार चढ़ा देता। प्रवीण ने जो मारपीट की उसका मेडिकल मुआयना भी सी.आई. की ओर से करवाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामकृष्ण परमहंस ब्रह्मर्षि और देवर्षि थे
    Next Article महिला के साथ छेड़खानी करना , एक मनचले युवक को पड़ा काफी महंगा ।

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.