Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2018 की शराब नीति को अपनाकर हेमंत सरकार ने स्वीकार की भाजपा सरकार के नीति की श्रेष्ठता, सख्ती से हो पालन तभी आएंगे सकारात्मक परिणाम:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    2018 की शराब नीति को अपनाकर हेमंत सरकार ने स्वीकार की भाजपा सरकार के नीति की श्रेष्ठता, सख्ती से हो पालन तभी आएंगे सकारात्मक परिणाम:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Aman KumarBy Aman KumarMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2018 की शराब नीति को अपनाकर हेमंत सरकार ने स्वीकार की भाजपा सरकार के नीति की श्रेष्ठता, सख्ती से हो पालन तभी आएंगे सकारात्मक परिणाम:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनायी गयी नीतियां ही राज्यहित और जनहित में सर्वश्रेष्ठ थीं। इसका सबसे ताजा प्रमाण हाल ही में राज्य सरकार द्वारा पारित झारखंड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली 2025 है। श्री दास ने कहा कि इस नई नियमावली में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है कि उनकी सरकार द्वारा वर्ष 2018 में बनायी गई शराब नीति सबसे बेहतर और व्यावहारिक थी। यही वजह है कि वर्तमान सरकार ने 2025 की नीति को बनाते समय 2018 की नीति को ही मुख्य आधार बनाया है। यह स्वीकारोक्ति इस बात का प्रमाण है कि भाजपा शासनकाल की नीतियां राजस्व वृद्धि में सहायक थी और राज्य की छवि को सशक्त और जिम्मेदार भी बनाती थीं। उन्होंने बताया कि 2018 में जब यह नीति लागू की गई, तब राज्य का शराब से राजस्व 1082 करोड़ रुपये था, जो मात्र एक वर्ष में दोगुना होकर 2019-20 में 2009 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह अपने-आप में हमारी नीति की सफलता और दूरदर्शिता का प्रमाण है।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद दो बार शराब नीति में बदलाव किया, लेकिन दोनों बार ही असफल रही। अंततः अब फिर से हमारी ही नीति की ओर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह स्वीकार करना ही होगा कि भाजपा शासनकाल में बनाई गई नीतियां ही झारखंड के लिए व्यावहारिक और लाभकारी थीं।

    श्री दास ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की स्वार्थ आधारित और अव्यवस्थित नीतियों के कारण राज्य की छवि धूमिल हुई है और राजस्व को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया है कि खुदरा दुकानों में ग्राहकों की मांग के अनुसार पॉपुलर ब्रांड की अनुपलब्धता, एमआरपी से अधिक मूल्य पर बिक्री, बिक्री की अंडर रिपोर्टिंग, समय पर ऑडिट नहीं होना और दुकानदारों की निष्क्रियता जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं।

    उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनहित को ताक पर रखकर नीतियां बनाई गईं, जिसका खामियाजा पूरे राज्य को भुगतना पड़ा। आज जब सरकार फिर से 2018 की नीति पर लौट रही है, तो उसे यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका सख्ती से पालन हो, तभी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

    प्रेस वार्ता के अंत में श्री दास ने कहा कि नीति तब सफल होती है जब नेतृत्व स्पष्ट सोच के साथ काम करे और जनहित को सर्वोपरि रखे। हमारी सरकार ने यही किया। लेकिन वर्तमान सरकार की कार्यशैली में न तो पारदर्शिता है, न ही प्रतिबद्धता, और यही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

    2018 की शराब नीति को अपनाकर हेमंत सरकार ने स्वीकार की भाजपा सरकार के नीति की श्रेष्ठता सख्ती से हो पालन तभी आएंगे सकारात्मक परिणाम:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा राखा कॉपर माइंस जबरन बंदी के वक्त रैयतों के साथ धोखाधड़ी ग्राम सभा में उठ रहे है विरोध के स्वर
    Next Article जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे :राकेश तिवारी/आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.