Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में भी आया मेटल डेबिट कार्ड,आईडीएफसी बैंक ने किया जारी
    Breaking News Business Headlines

    भारत में भी आया मेटल डेबिट कार्ड,आईडीएफसी बैंक ने किया जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया के विकसित देशों की तरह भारत में भी अब मेटल डेबिट कार्ड जारी होने लगा है. इसे IDFC First Bank ने जारी किया है. देश के इस अकेले मेटल डेबिट कार्ड का नाम फर्स्ट प्राइवेट इनफिनिट है. इसे दुनिया भर में अग्रणी पेमेंट कंपनी Visa की साझेदारी में जारी किया गया है. बैंक का दावा है कि इसे लक्जरी लाइफस्टाइल वाले ग्राहकों को देखते हुए डिजाइन किया गया है.

    प्रीमियम ग्राहकों को मिलेगा यह कार्ड

    आईडीएफसी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार ‘फर्स्ट प्राइवेट इनफिनिट’ एक लाइफटाइम फ्री कार्ड है. इसे विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो बैंक के प्रीमियम बचत और धन की पेशकश करने वाले ‘फर्स्ट प्राइवेट प्रोग्राम’ का हिस्सा हैं. बैंक का दावा है कि फर्स्ट प्राइवेट प्रोग्राम ग्राहकों को एक बेहतरीन बैंकिंग और निवेश का अनुभव प्रदान करता है और यह असाधारण निवेश, बैंकिंग, लाइफस्टाइल और वेलनेस लाभ की एक श्रृंखला के साथ आता है.

    हाईब्रिड मेटल से तैयार हुआ है यह कार्ड

    आईडीएफसी बैंक के मुतबिक एक स्टेटमेंट ब्लैक कार्ड के रूप में ‘फर्स्ट प्राइवेट इनफिनिट’ को हाईब्रिड धातु से तैयार किया गया है. इस पर ग्राहक का विवरण चांदी से उकेरा जाता है. यह ग्राहकों को एक विशेष पेमेंट अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है. इसमें दुनिया भर में चल रहे मेटल कार्ड की खूबियों को शामिल करने का प्रयास किया गया है.

    क्या है कार्ड की विशेषता

    अपने टॉप-ऑफ़-द-लाइन प्रस्ताव के अनुसार फर्स्ट प्राइवेट इनफिनिट डेबिट कार्ड के लाभ विशेष रूप से प्रीमियम कार्डधारकों के लिए क्यूरेट किए गए हैं. इसका आकर्षण कार्डधारकों और उनके साथियों के लिए कम्प्लीमेंट्री तौर पर एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक तथा इंटरनेशनल लाउंज का उपयोग है. इस कार्डधारकों को विशेष बीमा कवरेज दिया जाता है. साथ ही रोड साइड असिस्टेंस प्रोग्राम और पूरे देश में गोल्फ कोर्स तक पहुंच भी शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article4 दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान जवाद
    Next Article कुशीनगर: कबीर आश्रम में रहने वाली साध्वी की निर्मम हत्या से हड़कंप

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.