Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुराड़ी हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 21 बचाए गए, 5 की मौत
    Breaking News Headlines

    बुराड़ी हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 21 बचाए गए, 5 की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में  एक चार मंजिला इमारत गिर गई. मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, मलबे से 21 लोगों को बाहर निकाला गया है. अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है.

     

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बिल्डिंग के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह बिल्डिंग हाल ही में बनी थी और करीब एक से डेढ़ साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था. इसमें कोई स्थायी निवासी नहीं था, केवल श्रमिकों का आना-जाना था. उन्होंने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी में एक बिल्डिंग गिर गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची.

    बुराड़ी में हुई इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा था, “बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए, प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी.”

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह घटना बेहद दुखद है. बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें. स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें.” आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा कि यह दुखद घटना है. लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है. इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. दिल्ली सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथ-पैर बांधकर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर दागे गर्म चिमटे, पति की हैवानियत पर चिल्लाती रही महिला
    Next Article महाकुंभ में भगदड़: CM योगी की श्रद्धालुओं से अपील – “जहां स्थान मिले वहीं करें स्नान”

    Related Posts

    ओडीफ़ मुक्त है जिला फिर भी दो महीने से बंद है सामुदायिक शौचालय- विकास सिंह

    April 12, 2026

    मालगाड़ियों की संख्या बढ़े या घटे, अहम है कि यात्री ट्रेनें समय पर पहुंचें-सरयू राय

    April 12, 2026

    लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.