Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकुंभ में भगदड़: CM योगी की श्रद्धालुओं से अपील – “जहां स्थान मिले वहीं करें स्नान”
    Breaking News Headlines

    महाकुंभ में भगदड़: CM योगी की श्रद्धालुओं से अपील – “जहां स्थान मिले वहीं करें स्नान”

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रयागराज. प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार तड़के इस भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान को स्थगित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भी स्थान मिले, वहीं स्नान करें।

     

     

    सीएम योगी ने बताया कि मौनी अमावस्या के चलते घाटों पर बैरिकेड्स लगाए गए थे, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालु बैरिकेड्स फांदकर संगम तट की ओर बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। यह घटना रात एक से दो बजे के बीच हुई। प्रशासन ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया और घायलों का इलाज किया जा रहा है। सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह से तीन-चार बार श्रद्धालुओं की कुशलता की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी घटना की जानकारी ली।

    सीएम योगी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ का दबाव अभी भी बना हुआ है। उन्होंने संतों से भी चर्चा की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं के स्नान के बाद ही अखाड़े संगम पर स्नान करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ के चलते वे जहां भी स्थान मिले, वहीं स्नान करें। उन्होंने कहा कि गंगा में किसी भी स्थान पर स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है, केवल संगम में ही स्नान का महत्व नहीं है।

    सीएम योगी के अनुसार, मंगलवार को 5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जबकि बुधवार सुबह 8 बजे तक 3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। उन्होंने बताया कि संगम नोज और अखाड़ा मार्ग पर भारी दबाव बना हुआ है, इसलिए अखाड़ों का स्नान भीड़ कम होने के बाद ही होगा। अंत में सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से संयम रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकारें महाकुंभ को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुराड़ी हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 21 बचाए गए, 5 की मौत
    Next Article जेपीसी ने संशोधित वक्फ विधेयक को स्वीकारा, विपक्ष ने असंवैधानिक बताया

    Related Posts

    ओडीफ़ मुक्त है जिला फिर भी दो महीने से बंद है सामुदायिक शौचालय- विकास सिंह

    April 12, 2026

    मालगाड़ियों की संख्या बढ़े या घटे, अहम है कि यात्री ट्रेनें समय पर पहुंचें-सरयू राय

    April 12, 2026

    लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.