Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम से पहले सीरिया में बम धमाका, 6 मरे, शिया धार्मिक स्थल को बनाया निशाना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मुहर्रम से पहले सीरिया में बम धमाका, 6 मरे, शिया धार्मिक स्थल को बनाया निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुहर्रम से पहले सीरिया में बम धमाका, 6 मरे, शिया धार्मिक स्थल को बनाया निशाना
    नई दिल्ली. सीरिया में सैय्यदा जैनब के मकबरे के पास कोउ सूडान स्ट्रीट पर गुरुवार रात जोरदार विस्फोट हुआ. इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. सीरियाई अरब समाचार एजेंसी (एसएएनए) ने बताया कि विस्फोट ने दमिश्क के ग्रामीण इलाके में असायदा ज़ैनब शहर को निशाना बनाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैय्यदा ज़ैनब में कोउ सूडान स्ट्रीट पर एक टैक्सी के पास एक कार में विस्फोट किया गया.

     

     

     

    आंतरिक मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराए जाने के बाद संबंधित पुलिस और अधिकारी विस्फोट स्थल पर पहुंचे. फिलहाल जांच की जा रही है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा कि बम धमाके के बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गृह मंत्रालय ने कहा कि यह विस्फोट सीरिया के सबसे प्रसिद्ध शिया धार्मिक स्थल सैयदा जैनब मकबरे के पास खड़ी एक टैक्सी के पास किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है.

     

     

     

    वहीं इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि हमें तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई. इसके बाद तत्काल मौके पर एंबुलेंस मंगाई गई. वहीं सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह विस्फोट पैगंबर मुहम्मद साहब की नवासी और हजरत इमाम अली की बेटी सैयदा जैनब के मकबरे से थोड़ी दूर एक सुरक्षा भवन के पास हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी सर्वे मामले में सुनवाई पूरी, तीन अगस्‍त को आएगा फैसला
    Next Article मणिपुर: SC में सरकार का हलफनामा, महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की जांच करेगी सीबीआई

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.