Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलेमा बोर्ड और मुस्लिम संगठन ने किया ‘पठान’ का विरोध कहा- नहीं होने देंगे रिलीज
    Breaking News Headlines सिनेमा

    उलेमा बोर्ड और मुस्लिम संगठन ने किया ‘पठान’ का विरोध कहा- नहीं होने देंगे रिलीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ पर जारी बवाल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में हिंदु संगठनों के बाद अब मुस्लिम संगठन भी इस फिल्म के खिलाफ खड़ा हो गया है। प्रदेश के उलेमा बोर्ड ने इस फिल्म का विरोध किया है और कहा है कि वह इसे राज्य में रिलीज नहीं होने देगा। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमिटी ने भी ‘पठान’ का विरोध किया है। उनका कहना है कि फिल्म को मध्य प्रदेश तो क्या देशभर में रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म को बदनाम करने की इजाजत किसी को भी नहीं है, फिर चाहे वह शाहरुख हों या फिर कोई और खान।

     

    मालूम हो कि Pathaan का गाना ‘बेशर्म रंग’ हाल ही रिलीज हुआ। इसमें Deepika Padukone ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी है और शाहरुख खान के साथ कुछ बोल्ड सीन भी दिए हैं। इसी की वजह से न सिर्फ ‘पठान’ के बायकॉट की मांग हो रही है, बल्कि विरोध की आग भी भड़क रही है। हिंदु संगठन वीर शिवाजी ग्रुप का कहना है कि भगवा रंग की बिकीनी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कुछ सीन्स भी ऐसे हैं जो आपत्तिजनक हैं।

     

    हिंदु संगठनों का यह भी कहना है कि इस गाने को जान-बूझकर गंदी मानसिकता के साथ बनाया गया। फिल्म के विरोध में बुधवार को इंदौर में लोग सड़कों पर उतर आए और शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण के पुतले जलाए। उधर सोशल मीडिया पर ‘पठान’ के बायकॉट की मांग लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि मेकर्स ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़े और कुछ सीन्स ठीक कर लें, नहीं तो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

     

    उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अनस अली ने भी ‘पठान’ पर आपत्ति जताई और कहा कि वह इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। सैय्यद अनस अली ने कहा, ‘इस फिल्म से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। हम इस फिल्म को न सिर्फ मध्य प्रदेश में बल्कि पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। पठान सबसे सम्मानित मुस्लिम समुदायों में से एक हैं। इस फिल्म में सिर्फ पठान ही नहीं बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम किया जा रहा है। फिल्म का नाम ‘पठान’ है और इसमें महिलाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार साहब जादे
    Next Article भारत में 20 करोड़ के पार पहुंची ‘अवतार 2’ की एडवांस बुकिंग

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.