Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्थडे विशेष: उदित नारायण स्ट्रगल के दिनों में होटल में गाते थे गाना
    Headlines सिनेमा

    बर्थडे विशेष: उदित नारायण स्ट्रगल के दिनों में होटल में गाते थे गाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    90 के दशक में उदित नारायण की सुरीली अवाज हर किसी को अपनी दीवाना बना लेती थी, वो उस समय रोमांटिक गानों के बादशाह माने जाते थे. उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल में हुआ था. उनका जन्म एक मैथिली ब्राह्मण परिवार में था. आज उदित नारायण अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने एक सिंगिंग रियलिटी शो में बताया कि मैंने फिल्मों में सिंगर के तौर पर अपना नाम उदित नारायण रखा है, लेकिन मेरा पूरा नाम उदित नारायण झा है.सिंगर को 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले है. आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी बातों के बारे में जानते हैं. उदित नारायण ने अपने स्ट्रगल के दिनों में बहुत मेहनत की है. वो अपना खर्चा चलाने के लिए होटल में गाना गाया करते थे. सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में नेपाल के रेडियो में लोक गायक के रूप में की थी. उन्होंने नेपाल की फिल्म ‘सिंदूर’ से अपने करियर की शुरूआत की थी. लेकिन इससे उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली.
    उदित नारयण को 10 साल तक कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला, वो छोटे- छोटे फंक्शन और होटल में में खर्चा चलाने के लिए गाना गाते थे. उसी दौरान उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर चित्रगुप्त से हुई थी. उन्होंने एक भोजपुरी गाने का ऑफर दिया और अपने दोनों बेटो मिलिंद चित्रगुप्त और आनंद चित्रगुप्त से मिलवाया था. आनंद और मिलिंद ने उदित नारायण की आवाज सुनी और उन्हें बहुत पसंद आई. उन्होंने उदित नारायण को ‘पापा कहते हैं’ गाने का मौका दिया. ये गाना सुपरहिट हो गया और उदित रातोंरात स्टार बन गए. ये गाना फिल्म ‘कयामत से कयामत’ का है जो 1988 में रिलीज हुई थी. इसी गाने से उदित नारायण के करियर को पहचान मिली. इसके बाद उदित नारायण ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अजय देवगन समेत कई सितारों की फिल्मों में अपनी सुरीली अवाज का जादू बिखेरा. सिंगर ने सिर्फ हिंदी ही नहीं तमिल, बंगाली, भोजपुरी, मलयालम सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं.
    उदित नारायण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. सिंगर ने दो शादियां की है. पहली शादी रंजना नारयण झा से की हैं और बाद में दूसरी शादी दीपा नारायण से की हैं. शुरुआत में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को मानने से इंनकार कर दिया, लेकिन बाद में जब पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी शादी की तस्वीरें दिखाई तो उन्होंने मान लिया कि वो उनकी पहली पत्नी हैं और वह उसका पूरा खर्च उठाएंगे. उदित और दीपा के बेटे आदित्य नारयण हैं जो प्ले बैक सिंगर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
    Next Article आईपीएल में रिटेन हुए खिलाडिय़ों की सूची आई सामने, धोनी, कोहली, रोहित और बुमराह अपनी टीम के साथ बने रहेंगे

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.