बोकारो :ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कई जगहों पर स्थित नमाज स्थल तथा रामनवमी के रूटों का निरीक्षण किया
ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने थाना मोड, सिवंडीह मिनी कंट्रोल रूम, एलएच मोड, सहित कई जगहों पर स्थित नमाज स्थल तथा रामनवमी के रूटों का निरीक्षण किया।
तथा साथ रहे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि ईद, रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आज निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां अखाड़ों का मिलन होता है,
जहां कैमरों की जरूरत है उन जगहों का विजिट किया गया है।ताकि पर्व त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाए। डीएसपी के साथ सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

