बोकारो : भारत एकता सोसायटी में चोरों ने घर में घुसकर कई गहने तथा 20 हजार रुपए चुराए
बोकारो में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाए नहीं लग रहा हैं। चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।ताजा घटना बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र भारत एकता सोसायटी में बीती रात घटी,जहां चोरों ने बलिगांव सदन हाउस नंबर 135 को निशाना बनाया है,
गृहस्वामी बीरेंद्र कुमार गर्मी के कारण वे पूरा सहित छत पर सोने चले गए थे तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी के कई गहने तथा 20 हजार रुपए चुरा लिए।
इस मामले में सेक्टर 12 के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि चोरी का मामला सामने आया है, आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
बीरेंद्र कुमार के घर से गहने,नगद 20 हजार रुपए की चोरी हुई हैं,शीघ्र ही पुलिस घटना से जुड़े चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।

