Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले

    हर हर महादेव सेवा संघ ने हज़ारों वयोवृद्ध लोगों के बीच की कंबल सेवा 25 दिसम्बर तक जारी रहेगी कंबल सेवा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : सेवा, संवेदना और सच्ची भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ ढाई दशकों से चली आ रही कंबल वितरण सेवा की अपनी परंपरा को पूरे मनोयोग से निभा रहा है. आज भी कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य से व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जसकंडीह, द. गधड़ा, सोपोडेरा, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, परसुडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किया गया.

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची साधना है। हर हर महादेव सेवा संघ पिछले ढाई दशकों से करुणा, सम्मान और प्रेम के भाव के साथ मानवता की सेवा करता आ रहा है और यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान श्री काले ने बुजुर्गों को कंबल प्रदान करने के साथ उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और आत्मीयता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने हर हर महादेव सेवा संघ के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज में संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला प्रेरक उदाहरण बताया। सदस्यों ने कहा कि यह सेवा न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, करुणा और सेवा भावना को भी मजबूती से स्थापित कर रही है।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में जसकंडीह से जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया संजू भूमिज, उप-प्रमुख शिव कुमार हांसदा, गंगाराम, संपूर्ण सवैया; सोपोडेरा से कंचन देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी; गोलपहाड़ी से सुरेश लाल, हरीश वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, कमल किशोर दास; मकदमपुर से अमित श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, शशि देवी, शशि मुखी, छोटुन सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही।

    बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार
    Next Article डिमना लेक में खिले कमल बने आकर्षण, किसानों की आय का साधन और पर्यटकों की पसंदीदा सेल्फी स्पॉट

    Related Posts

    यूसीआईएल में प्रशासनिक फैसलों पर उठे गंभीर सवाल, अंदरूनी हलकों में बढ़ी बेचैनी

    May 4, 2026

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में प्रशासनिक फैसलों पर उठे गंभीर सवाल, अंदरूनी हलकों में बढ़ी बेचैनी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.