Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    *बखरी (बेगूसराय)।* बखरी की जनता अब चुप नहीं है। नगर का ऐतिहासिक पुस्तकालय पोखर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है और जनता पूछ रही है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?
    करोड़ों रुपये की योजना आई थी। दावा था कि पोखर का कायाकल्प होगा, छठ घाट सुंदर और सुविधाजनक बनेगा। बड़ी-बड़ी उम्मीदें जगी थीं, लेकिन जमीन पर तस्वीर बिल्कुल उल्ट है। घाट टूटा-फूटा, पोखर में गंदगी और बदहाली का आलम है।
    *छठ महापर्व सिर पर, बढ़ी चिंता*
    कुछ ही दिनों में बिहार का महापर्व छठ पूजा है। यही वह पोखर है जहां बखरी नगर के हजारों लोग आस्था के साथ अर्घ्य देते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर व्रतियों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो छठ में भारी परेशानी होगी।
    *जनता के 5 सवाल*
    पोखर की दुर्दशा देख जनता के मन में सवाल है कि जनता के पैसे से बनी योजना का ऐसा
    हश्र क्यों हुआ?
    क्या इसमें ठेकेदार की लापरवाही है?
    क्या संबंधित विभाग ने निगरानी नहीं की?
    क्या नगर प्रशासन की अनदेखी है?
    क्या जनप्रतिनिधि मौन हैं?
    या योजना के क्रियान्वयन में ही खोट है?
    स्थानीय लोगों का कहना है कि हम किसी पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन काम की गुणवत्ता, खर्च हुई राशि और वर्तमान स्थिति पर सार्वजनिक रूप से जवाब मिलना चाहिए। जनता के पैसे का हिसाब जनता को मिलना ही चाहिए।
    *मांग – युद्धस्तर पर हो काम*
    बखरी की जनता की मांग है कि छठ से पहले पुस्तकालय पोखर की युद्धस्तर पर सफाई, घाट की मरम्मत और पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार कथित साजिशकर्ता गिरफ्तार
    Next Article टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान

    Related Posts

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    September 29, 2026

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    बिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार कथित साजिशकर्ता गिरफ्तार

    सोनारी में शुरू हुई निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा

    favorite rest article 772392

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.