Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *बखरी में आरोपी के बदले निर्दोष लोजपा प्रखंड अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया,20 घंटे हिरासत में रखा, पुलिस
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *बखरी में आरोपी के बदले निर्दोष लोजपा प्रखंड अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया,20 घंटे हिरासत में रखा, पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बखरी में आरोपी के बदले निर्दोष लोजपा प्रखंड अध्यक्ष को पुलिस ने उठाया,20 घंटे हिरासत में रखा, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल*??

    *बखरी/बेगूसराय।* सत्ताधारी दल लोजपा (रा.) के प्रखंड अध्यक्ष को रात में बिना नोटिस उठा लेने से बखरी में कार्यकताओं में काफ़ी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ पाई तो उसके निर्दोष चचेरे भाई को 20 घंटे थाने में बिठाए रखा और फिर खाली हाथ छोड़ना पड़ा।
    मामला समस्तीपुर के बिथान थाने का है। पुलिस के अनुसार जमुई घटना के बाद समस्तीपुर की एक एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था। उसी सिलसिले में राटन निवासी लालू कुमार पासवान की फेसबुक आईडी से वायरल होने की बात बताई जा गयी। इस खबर की भनक लगते ही लालू परिवार समेत घर छोड़ फरार हो गया।
    इसके बाद बिथान पुलिस ने बखरी पुलिस के सहयोग से उसके चचेरे भाई और लोजपा (रा.) बखरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान को शनिवार रात बिना किसी जानकारी व नोटिस के हिरासत में ले लिया।
    पंकज को पुलिस द्वारा हिरासत ले जाने की खबर फैलते ही समर्थक बखरी थाने पहुंच गए और कारण पूछा। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पंकज आरोपी नहीं हैं, उन्हें रात में इस तरह ले जाना गैर-कानूनी है। पूछताछ करनी थी तो दिन में बुलाया जा सकता था। इसी बीच स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से पंकज को बिथान पुलिस के हवाले कर दिया गया और वहां के पुलिस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान को अपने साथ ले गए।
    बिथान में 20 घंटे बिठाने के बाद पुलिस की रणनीति फेल हो गई और पंकज को छोड़ना पड़ा। समस्तीपुर एसपी ने गिरफ्तारी से इनकार करते हुए इसे जांच में सहयोग बताया। वही हिरासत से आने के साथ पंकज पासवान ने कहा कि हम इस घटना से अनजान थे, और पुलिस को हमें इस सिलसिले में ले जाना कहीं से जायज़ नहीं था सिर्फ हमें परेशान किया गया।
    घटना से एनडीए कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। स्थानीय विधायक गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा लोजपा (रा.) से हैं।
    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। वह मुख्यमंत्री से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़
    Next Article *बखरी विधायक की दरियादिली: घायल छात्रा के लिए काफिला रोक खुद अस्पताल ले गए गन्ना मंत्री संजय पासवान*

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.