Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन किया, केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की
    Breaking News Headlines

    भाजपा ने तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन किया, केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन किया, केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित आबकारी नीति घोटाले पर आधारित भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गयी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने के बाद उनके (केजरीवाल के) इस्तीफे की मांग करते हुए यहां तिहाड़ जेल के बाहर प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर नारेबाजी की। केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

     

     

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कथित आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गयी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था।

    उच्च न्यायालय ने इसी के साथ उनकी जमानत याचिका निस्तारित कर दी थी और उन्हें राहत के लिए अधीनस्थ अदालत जाने की छूट दी थी।

    शासन-प्रशासन के पंगु हो जाने का दावा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस आदेश के बाद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की हठ करने के बजाय तत्काल अपने पद से हट जाना चाहिए।

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप सरकार का कोई भी मंत्री किसी भी मुद्दे की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है और वे अधिकारियों पर दोष मढ़ने में व्यस्त हैं। भ्रष्टाचार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है और दिल्ली के लोग इस अप्रिय स्थिति में पिस रहे हैं।’’

    केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद थे।

     

     

     

    मुख्यमंत्री को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्हें 20 जून को धनशोधन मामले में अधीनस्थ अदालत से जमानत मिल गई थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने अधीनस्थ अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी। बाद में 12 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने भी उन्हें धनशोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोबाइल और पैसे लूट कांड के मामले में सात लोग गिरफ़्तार
    Next Article बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा पर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा बयान, कहा नहीं रोकी हिंसा तो भारत में ज़ोरदार अभियान होगा प्रारंभ

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.