Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव से दुर्व्यवहार करने और उल्टे केस दर्ज करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की थाना प्रभारी से मुलाकात, केस की पुष्टि कर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव से दुर्व्यवहार करने और उल्टे केस दर्ज करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की थाना प्रभारी से मुलाकात, केस की पुष्टि कर आंदोलन की दी चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव से दुर्व्यवहार करने और उल्टे केस दर्ज करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की थाना प्रभारी से मुलाकात, केस की पुष्टि कर आंदोलन की दी चेतावनी

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव पर पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और फिर केस दर्ज करने को लेकर भाजपा आक्रोशित है। इस प्रकरण को लेकर रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने पिछले दिनों आम बागान मैदान में एमवीआई द्वारा पूरे वैध कागजात होने के बावजूद काम नही करने पर उत्पन्न हुए विवाद की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में राजकुमार श्रीवास्तव के ऊपर सूत्रों के अनुसार केस दर्ज होने की जानकारी मिलने पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में साकची थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि एमवीआई अजय कुमार के बयान पर 353 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसपर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इस प्रकरण की कड़ी निंदा की है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि एमवीआई अजय कुमार समेत पूरा विभाग भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबा है। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बावजूद एमवीआई ने दुर्वव्यवहार किया और उल्टे इनपर ही केस दर्ज कर दिया। भाजपा ऐसे रवैये की तीव्र शब्दों में भर्त्सना करती है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पार्टी कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेगी, एमवीआई के ऊपर भी केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, उन्होंने इस मामले का विरोध करते हुए आगामी बैठक में रणनीति बनाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

    इस दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, राजेश कुमार शुक्ल, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी व अन्य मौजद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर ब्लड बैंक एवं आनंद मार्ग के प्रयास से आनंद प्रसाद ने 23 वां बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स कैंसर पीड़ित के लिए दिया
    Next Article झारखण्ड मोड्यूल अपनाकर सर्वाइकल कैंसर को ख़त्म करना हमारा उद्देश्य: मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.