Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक 28 मंडलों में होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक 28 मंडलों में होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक 28 मंडलों में होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की सफलता को लेकर शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा उपस्थित रहीं। बैठक में प्रदेश मंत्री मनोज महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई पदाधिकारी और अभियान टोली के मंडल संयोजक व सह संयोजक शामिल हुए।

    बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया गया कि जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में 30 मार्च से 14 अप्रैल तक 24 घंटे का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और दो सह संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।

    पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रशिक्षण अभियान को वैचारिक रूप से सशक्त और समाजसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण का माध्यम बताया तथा सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रदेश मंत्री मनोज महतो ने इसे संगठनात्मक और वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान बताया, जबकि प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करेगा।

    बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने दिया।

    बैठक में जिला पदाधिकारी रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के सहित मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, रविन्द्र सिसोदिया, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक पाल, जुगनू वर्मा, सूरज साह, प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, रविन्द्र सरदार, सुदीप डे, आनंद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक 28 मंडलों में होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह फैंस क्लब ने धूमधाम से मनाया भाजपा नेता भरत सिंह का जन्मदिन
    Next Article दृष्टि सेवा महाअभियान: आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी कराया, 50 पौधे वितरित

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.