Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया लड्डू वितरण, जलाए देशी घी के दीपक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया लड्डू वितरण, जलाए देशी घी के दीपक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया लड्डू वितरण, जलाए देशी घी के दीपक

    जमशेदपुर। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन तथा शिलान्यास के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने खुशियां मनाई। गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 101 घी के दीपक जलाए एवं पूरे कदमा बाजार में आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर मुंह मीठा कराते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के ओजस्वी नारे लगाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह दिन हर सनातनी के लिए एक सौभाग्य का दिन है। श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्षों के जद्दोजहद के पश्चात केंद्र की एनडीए सरकार ने डेढ़ सौ वर्षों से चल रही कानूनी लड़ाई का शांतिपूर्ण तरीके से निष्पादन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत समेत पूरे विश्व के लिए गौरव का दिन है। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से सभी गौरवान्वित हैं।

    इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अनुज चौधरी, उपेंद्र गिरी, रंजीत कुमार पंडित, लोकनाथ त्रिपाठी, राजकुमार सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह, द्विपाल विश्वास, के पी सिंह, कृष्णा देवी, अजीत सिंह, केशव सिंह, संजय शर्मा, झंटू पांडेय, विश्वजीत बाबई, अजीत कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, चिंटू सिंह, महेंद्र तिवारी लाला समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कल धनबाद दौरे पर, बीस सूत्री और योजना समिति के बैठक में लेंगे हिस्सा
    Next Article पार्टी की सक्रियता हेतु वार्ड स्तर तक मजबूती आजसू का मुख्य उधेश्य है :- सहिस

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.