भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न, स्थानीय मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में रविवार को महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन और महानगर क्षेत्र में चल रहे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करना था।
बैठक में “आत्मनिर्भर भारत” अभियान, मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन, थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार, हेलमेट जांच के नाम पर वसूली, राशनिंग विभाग में भ्रष्टाचार और डीलरों की मनमानी जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और आगामी कार्ययोजना तय की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, मिथलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, डॉ. राजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता और मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

