Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय पंचतत्व में हुए विलीन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय पंचतत्व में हुए विलीन

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय पंचतत्व में हुए विलीन

    भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर में भाजपा के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय का रविवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र ब्रजेश राय ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पूर्व स्व. सच्चिदानंद राय के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर सम्मानपूर्वक पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “सच्चिदानंद राय अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

    वहीं, विजया गार्डन स्थित उनके आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन से हर कोई शोकाकुल था और माहौल गमगीन था। उनके आवास पर भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

    सांसद विद्युत महतो ने सच्चिदानंद राय के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में पूरी तन्मयता और समर्पित भाव से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसंघ काल से लेकर भाजपा के वर्तमान स्वरूप तक संगठन के विकास में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही।
    उनके आदर्शों और समर्पण की भावना को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुँजन यादव, नीरज सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह, मुकेश राय, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, विजय तिवारी, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, कौस्तव रॉय, उज्जवल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, बिनोद राय, पवन सिंह, चित्तरंजन वर्मा, दशरथ चौबे, अजय श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह राजा, सोनू ठाकुर, काजू शांडिल, महेंद्र प्रसाद, साकेत कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय पंचतत्व में हुए विलीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय प्रवासियों के अन्यायपूर्ण निर्वासन के खिलाफ टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रोष जताया”
    Next Article कांग्रेस नेता सह सांसद पप्पू यादव पहुँचें कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.