Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यक्रम और व्यवस्था पर बल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यक्रम और व्यवस्था पर बल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यक्रम और व्यवस्था पर बल

    ● बैठक में शामिल हुए भाजपा, आजसू, लोजपा और जदयू के जिलाध्यक्ष
    ● जिनकी पूंजी पर हम सूद कमा करें, उन्हें भी प्रचार से जोड़ें : दीपक प्रकाश
    ● चुनाव संचालन समिति के सभी विभागों के दायित्व तय किये गए
    ● बूथ और शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर बल दें कार्यकर्ता : विद्युत वरण महतो

    बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एनडीए मज़बूत दिखी। राजग गठबंधन में भाजपा की सहयोगी आजसू , जदयू और लोजपा के भी नेताओं ने बैठक में शिरकत किया। जमशेदपुर संसदीय पर चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव संचालन समिति की यह प्रथम बैठक थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी बूथों पर कमल खिलाने का संकल्प लिया है। बैठक में बूथ एवं शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष फ़ोकस रही। इसके लिए बैठक में ज़रूरी सुझावों पर गहन मंथन और विचार किये गए। वहीं चुनाव संचालन समिति के सभी विभागों और प्रभागों से जुड़े लोगों के लिए दायित्व और जिम्मेदारियां तय किये गए। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक मुरलीधर केडिया ने किया। संचालन जमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया।

    ● जिनकी पूंजी पर हम सूद कमा करें, उन्हें भी प्रचार से जोड़ें : दीपक प्रकाश

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी दीपक प्रकाश में एनडीए दलों के मध्य समन्वय और बूथ संरचनाओं की सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने पुराने एवं वरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार से जोड़ने के निर्देश दिया। कहा कि हम जो सूद कमा रहे हैं यह पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की ही पूंजी के बदौलत है। श्री प्रकाश ने कहा कि चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता आजसू, जदयू और लोजपा के कार्यकर्ताओं संग समन्वय स्थापित कर प्रचार और जनसंपर्क करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जोश और अनुभव के संगम से हम महागठबंधन के होश उड़ाने का दमखम रखते हैं।

    ● 22 तक विधानसभा और मंडल स्तर पर खुलेंगे पार्टी के चुनावी कार्यालय

    प्रत्याशी के प्रचार पर भाजपा का विशेष फ़ोकस है। बूथ के अंतिम घर तक मतदाताओं से पार्टी सीधे जुड़ सके इसके लिए ज़रूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा विधानसभा और मंडल स्तर पर चुनावी कार्यालय खोलेगी। इसके लिए स्थानों ल चयन कर लिया गया है और प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा ने कहा कि आवश्यकता होने पर पंचायत और शक्ति केंद्र स्तर तक भी कार्यालय खोले जाएंगे।

    ● बूथ और शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर बल दें कार्यकर्ता : विद्युत वरण महतो

    वर्तमान सांसद सह एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने बूथ और शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। कहा कि हर बूथ के सभी घरों तक पार्टी कार्यकर्ता दस्तक दें और मोदी सरकार के उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित करें। उन्होंने महागठबंधन पर चुटकी लिया। कहा कि घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए चर्चित दलों ने मिलकर दलदल बनाया है अब जनता भी कमल खिलाने के मूड में है।

    ● बैठक में ये रहें शामिल

    बैठक के दौरान विशेष रूप से चुनाव संचालन समिति के मुरलीधर केडिया,विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, राजेश शुक्ला, दिनेशानंद गोस्वामी, बुलुरानी सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, चंडी चरण साव, सुमन शर्मा, कन्हैया सिंह, आनंद हेंब्रम, अनिल सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजकुमार सिंह, परमेश्वर हेम्ब्रम, शिवरतन अग्रवाल, गुरुदेव सिंह राजा, पवन अग्रवाल, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, सरोज महापात्रा, अनिल मोदी, समीर मोहंती, रतन महतो, सतीश सिंह, पवन अग्रवाल, अब्दुल मज़ीद, बारी मुर्मू, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, मुकुल मिश्रा, संजीव सिंह, मेघलाल टुडू, तपन ओझा, कमल किशोर, रीता मिश्रा, नीरू सिंह, मधुलिका मेहता, राजपति देवी, अनिल मोदी, अंकित आनंद, दीपक पारीक, अमरजीत सिंह राजा समेत सभी मंडलाध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव औपचारिकता मात्र ही बच गई है:राकेश तिवारी
    Next Article सोनिया गांधी पर ‘हिंदुओं को बाँटने का आरोप’ कितना सही?

    Related Posts

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    May 24, 2025

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    May 24, 2025

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

    ऑपरेशन सिंदूर पर उमर अब्दुल्ला, थरूर और ओवैसी का सरकार के साथ स्टैंड होना कई मायनों में महत्वपूर्ण

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.