Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हुए शामिल, जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बनी रूपरेखा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

     बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हुए शामिल, जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बनी रूपरेखा

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हुए शामिल, जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बनी रूपरेखा

     

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। मिशन 2024 को लेकर पार्टी का पूरा फोकस सभी बूथों को सशक्त बनाने में है। जमशेदपुर महानगर में पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान को बल देने एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली संकल्प यात्रा के सफलता के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो,

     

     

    पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य वरीय नेतागण शामिल हुए। इसके साथ ही, बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी एवं प्रवासी समेत संकल्प यात्रा के निमित्त चारों विधानसभा के समन्वय समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्येक मंडलों की बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण के तहत बूथ सत्यापन कार्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर विस्तृत चर्चा की गई।

     

     

    बैठक में 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा एवं संध्या 4 बजे जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा की विशाल जनसभा एवं 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जुगसलाई विधानसभा की होने वाली जनसभा की सफलता एवं आम नागरिकों की भागीदारी को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में अपने कई सुझाव भी दिये।

     

     

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर जोर देते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें बूथ जीता चुनाव जीता इस मंत्र पर काम करना हैं। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त प्रदेश द्वारा नामित प्रवासी एवं प्रभारियों से बूथ सत्यापन कार्य में बिल्कुल भी कोताही ना बरतने की अपील की। कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ सशक्तिकरण के बचे हुए सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण कर लें। इसके साथ ही, उन्होंने बूथ अध्यक्षों के संग बैठक करके बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, सरल एप पर पूर्ण विवरण के साथ प्रोफाइल निर्माण समेत अन्य सत्यापन कार्य को पूरी तन्मयता से करने बात कही।

     

     

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के तहत चारों विधानसभा में होने वाले विशाल जनसभा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पूरे राज्य में हो रहे खनिज सम्पदाओं की खुली लूट, युवाओं से वादाखिलाफी, ठप्प विकास कार्य, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, नक्सली घटना और ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प यात्रा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जमशेदपुर के चारों विधानसभा में ऐतिहासिक जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा की सफलता में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटा है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं संकल्प यात्रा के संबंध में अबतक के तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान और संकल्प यात्रा को लेकर दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है। इसके साथ ही, विभिन्न विधानसभा में होने वाले संकल्प यात्रा के सफलता हेतु विधानसभा समन्वय समिति का निर्माण किया गया है। जिसमें पार्टी के वरीय नेतागण शामिल हैं। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा नेताजी सुभाष मैदान, कलिकापुर में होगी। वहीं, इसी दिन संध्या 4 बजे पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा राजेन्द्र विद्यालय के बगल में बोधी टेंपल मैदान में एवं 11 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा की विशाल जनसभा ब्लॉक ऑफिस मैदान, पटमदा में आयोजित की जाएगी। गुंजन यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर शहर में प्रवेश करेंगे।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

    बैठक के दौरान देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, डॉ राजीव, मनोज सिंह, भरत सिंह, विकास सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव कुमार, कुसुम पूर्ति, प्रदीप बेसरा, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, बिमल बैठा, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, राजू सरदार, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, सुदीप्तो डे राणा, सानंद प्रधान, हरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

     

    Jamshedpur  बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हुए शामिल बनी रूपरेखा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:बिरसानगर पी०एम०आवास का नगर विकास एवं आवास विभाग के सहायक निदेशक एवं विशेषज्ञों द्वारा किया गया निरीक्षण
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.