श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर BJP ने मनाया बलिदान दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
एक देश एक विधान के समर्थक, आजाद भारत के सर्वमान्य नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टेल्को थाना अंतर्गत जेमकों शहीद चौक पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया ।

बलिदान दिवस की सभा में मुख्य रूप से बर्मा माइंस मंडल के अध्यक्ष श्री सूरज सिंह, प्रेम मुंडा, जोगिंदर सिंह सोनू, श्री दयाल पंडित ,श्री छोटू पांडे, रवि सिंह, शिवाजी पांडे भोला यादव, विवेक राय अमरिक सिंह, करण ठाकुर मनोज राय, राममूर्ति सिंह एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

इस अवसर पे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अमरेश कुमार राय ने कहा कि जिस तरीके से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश एक विधान के मामले को देश के सामने रखा जिसको कि हमारे प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार में धारा 370 को हटाकर के श्यामा प्रसाद जी के संकल्प को पूरा किया इस प्रकार आज यूनिफॉर्म सिविल कोड जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की समसामयिक विधि विधान के अनुरूप आम जन मानस की मांग है।जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत प्रयासरत रहेंगे।


